हरीश राव ने किया दावा- तेलंगाना के अलावा देश का हर राज्‍य झेल रहा बिजली कटौती, कर्नाटक का है बुरा हाल

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सत्‍तारूढ़ बीआरएस जमकर प्रचार कर रही है। बीआरएस नेता और वर्तमान सरकार के वित्‍त मंत्री हरीश राव ने दावा किया है तेलंगाना राज्‍य को छोड़कर पूरे देश में बिजली कटौती हो रही है। पड़ोसी राज्‍य कर्नाटक में जब से कांग्रेस सत्‍ता में आई है तब से कर्नाटक में बिजली की स्थिति और खराब हो गई है।

harish roi

मीडिया से बात करते हुए तेलंगाना के वित्‍त मंत्री हरीश राव ने कहा कर्नाटक सीमा के पास किसानों को केवल तीन घंटे बिजली दी जाती है जिसके कारण कर्नाटक के किसानों के खेत सूख गए हैं। कर्नाटक में किसान कह रहे हैं कि भाजपा शासन के दौरान उन्हें 8 घंटे बिजली मिलती थी लेकिन कांग्रेस के आने के बाद उन्हें केवल तीन घंटे बिजली मिल रही है।

केसीआर सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए वित्‍त मंत्री हरीश राव ने कहा केसीआर सरकार के राज्‍य में नौ साल के कार्यकाल में तेलंगाना में कोई सूखा और कर्फ्यू की स्थिति नहीं है। उन्‍होंने दावा किया तेलंगाना की जनता केसीआर सरकार से खुश है, राज्‍य में जमकर निवेश हो रहा है।

हरीश राव ने कहा देश भर के राज्‍यों में बिजली की जमकर कटौती हो रही है वहीं तेलंगाना ऐसा राज्‍य है जहां 24 घंटे बिजली की सप्‍लाई हो रही है।

इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि लगातार तीसरी बार बीआरएस सरकार तेलंगाना की सत्‍ता में लौटन के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा जितनी चाहे उतनी कहानियां बना दले लेकिन आगामी चुनाव में केसीआर हैट्रिक लगाएंगे।

गौरतलब है कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में त्रिकाणीय मुकाबला है। ये मुकाबला सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति, कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला है। इस चुनाव में कांग्रेस अपनी छह गारंटियों के लेकर अपनी जीत के लिए काफी आश्वस्‍त है। वहीं बीआरएस भी तीसरी बार सत्‍ता में आने का दावा कर रही है।

बता दें तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 में बीआरएस 119 में से 88 सीटें जीती थी और उसका वोट शेयर 47.4 प्रतिशत था वहीं कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। उसका वोट शेयर 28.7 फीसदी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+