हार्दिक का दावा- 'EVM में छेड़छाड़ कर जीती BJP, मेरे पास सबूत हैं'
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव में तीसरा सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हार्दिक पटेल ने भाजपा की जीत पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। इकॉनोमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक हार्दिक ने एक बार दावा किया है कि गुजरात में ईवीएम से छेड़छाड़ हुई थी। जिसके बाद भाजपा को गुजरात जीत मिल सकी है।
हार्दिक पटेल ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई थी। मैं इसे साबित कर सकता हूं। भाजपा को पता था कि वह गुजरात में चुनाव हार रही है। भाजपा ने संदेह से बचने के लिए छेड़छाड़ को 99 सीटों पर ही रोक दिया। भाजपा ने ऐसे इलाकों में जीत हासिल की है, जहां उसका कोई आधार नहीं था। हम इसके खिलाफ अदालत में जाएंगे।
हार्दिक ने यह भी दावा किया कि अगर राज्य में निष्पक्ष चुनाव होता तो कांग्रेस को गुजरात में 100 से 102 सीटों के बीच। बीजेपी को 78-81 सीटें मिलतीं। कांग्रेस को गुजरात में जानबूझकर हराया गया है। राहुल गांधी के मंदिर दौरों पर भाजपा द्वारा बोले जा रहे हमले पर हार्दिक ने कहा कि भाजपा राम मंदिर बनवाने का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन अभी तक मंदिर नहीं बना है और उसे राहुल गांधी के मंदिर जाने पर आपत्ति हो रही है।
हार्दिक ने कहा कि, एनसीपी और बीएसपी के वजह के कांग्रेस कई सीटों पर हार गई। ऐसी 20 सीटें थीं, जहां कांग्रेस को 200, 500, 1,000, 2000 और 2,500 वोटों से नुकसान हुआ। हम आसानी से 10-15 सीटें और जीत सकते थे।