हार्दिक पटेल ने राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात से किया इनकार

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव से पहले सियासी उठापटक का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को जिस तरह से मीडिया में यह खबरें आईं कि राहुल गांधी की पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से मुलाकात हुई है और तकरीबन तीन घंटे तक चली यह मुलाकात सकारात्मक रही है। लेकिन इस मुलाकात पर हार्दिक पटेल ने ही संशय खड़ा कर दिया है, उन्होंने अपने बयान से इस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी या नहीं। हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर उन्हें राहुल गांधी से मिलना होता तो वह सबके सामने मिलते। जिससे मुझे और गति मिलती, आखिर मैं राहुल से छिपकर क्यों मिलुंगा।

hardik patel

सीसीटीवी फुटेज में दिखे थें हार्दिक

गौरतलब है कि सोमवार को खबरें सामने आई थीं कि राहुल गांधी की हार्दिक पटेल से एक होटल में मुलाकात हुई थी, यह मुलाकात राहुल गांधी की गांधीनगर रैली से पहले हुई थी। यहां तक कि टीवी चैनल्स पर हार्दिक पटेल की फुटेज भी सामने आई थी जिसमे देखा जा सकता है कि अहमदाबाद में हार्दिक एक होटल में जा रहे हैं, जिसके बाद होटल के एक कमरे में राहुल व हार्दिक के बीच मुलाकात हुई। दोनों के बीच गुपचुप तरीके से गुजरात चुनाव को लेकर मुलाकात हुई थी। गौरतलब है कि हार्दिक उसी होटल में गए थे जहां राहुल गांधी रुके हुए थे।

Recommended Video

    Congress invites all anti BJP including Hardik Patel in Gujarat Assembly Elections | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

    सूत्रों की मानें तो राहुल और हार्दिक के बीच मुलाकात में निखिल सवानी, भारतसिन सोलंकी और अशोक गहलोत भी मौजूद थे। वहीं सीसीटीवी फुटेज के बारे में हार्दिक का कहना है कि उन्होंने पाटीदारों के मुद्दों पर अशोक गहलोत व गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की थी, मैंने राहुल गांधी से मुलाकात नहीं की थी। माना जा रहा है कि जिस तरह से गुजरात में राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहे हैं उसके बीच हार्दिक पटेल कांग्रेस को अपना समर्थन दे सकते हैं। ऐसे में अगर यह होता है तो इससे ना सिर्फ कांग्रेस को मजबूती मिलेगी बल्कि भाजपा को बड़ा झटका लगेगा।

    भाजपा करा रही है जासूसी

    वहीं गुजरात चुनाव में कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत ने गुजरात सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के आदेश पर जो जासूसी की जा रही है, उसकी निंदा करता हूं। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज आखिर क्यों ली। अशोक गहलोत ने ट्वीट करके अमित शाह के बेटे जय शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या निजता के अधिकार पर सिर्फ जय शाह का ही एकाधिकार है, क्या हार्दिक पटेल, जिगनेश मेवानी भगोड़े हैं, अपराधी हैं।

    इसे भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को है गलतफहमी, त्रिमूर्ति का ऐसे फायदा उठाएगी बीजेपी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+