हार्दिक पटेल ने नोटबंदी पर चोरी किया अखिलेश यादव का ट्वीट!
नोटबंदी की सालगरिह पर जहां एक तरफ भाजपा ने इसका जश्न मनाया वहीं विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध किया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी नोटबंदी का विरोध करते हुए एक ट्वीट किया।

नई दिल्ली। नोटबंदी की सालगरिह पर जहां एक तरफ भाजपा ने इसका जश्न मनाया वहीं विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध किया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी नोटबंदी का विरोध करते हुए एक ट्वीट किया। अखिलेश यादव के इस ट्वीट के लगभग चौदह घंटों बाद गुजरात के पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने भी एक ट्वीट किया। खास बात यह थी कि यह हार्दिक का यह ट्वीट अखिलेश यादव के ट्वीट का हूबहू कॉपी था।
नोटबंदी के एक साल होने की पूर्व संध्या पर अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अर्थव्यवस्था की बदहाली, कारोबार-उद्योग की बर्बादी व देशव्यापी बेरोज़गारी में नोटबंदी का जश्न दुखद है. ये नोटबंदी का एक बरस नहीं बरसी है.' अखिलेश यादव का यह ट्वीट नोटबंदी को आलोचकों के बीच काफी पसंद किया गया। अगले दिन, 8 नवंबर को सुबह साढ़े 10 के करीब ठीक यही ट्वीट हार्दिक पटेल ने भी किया।
अखिलेश यादव का ट्वीट
हार्दिक पटेल का ट्वीट
दो नेता एक मूद्दे पर एक जैसी राय रख सकते हैं लेकिन यह कैसे संभव है कि दोनों नेताओं के ट्वीट भी एक जैसे हों। यहां तक कि ट्वीट में प्रयोग मात्राएं और कॉमा भी बिल्कुल एक जैसी हों। चूंकि हार्दिक पटेल ने अपने ट्वीट में अखिलेश यादव को साभार भी नहीं दिया था। ऐसे में कई ट्विटर यूजर्स ने हार्दिक पटेल के इस ट्वीट को पकड़ा और उन्हें ट्वीट कॉपी करने के लिए ट्रोल करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications