गुजरात चुनाव के नतीजों से पहले 24 साल के हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी को पछाड़ा

bjp

नई दिल्ली। गुजरात चुनावों में सबसे बड़ा चेहरा पीएम नरेंद्र मोदी को माना जाता है। इसके बाद अगर गुजरात में इस समय कोई सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरा है तो वह हार्दिक पटेल हैं। लेकिन लोकप्रियता के मामले में हार्दिक पटेल ने नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक सोशल साइट फेसबुक पर हार्दिक पटेल इस समय पीएम नरेंद्र मोदी से भी अधिक लोकप्रिय दिख रहे हैं। हार्दिक ने फेसबुक लाइक, शेयर, और व्यूज में भाजपा गुजरात को काफी पीछे छोड़ दिया है।

मोदी से अधिक लोकप्रिय हैं हार्दिक

मोदी से अधिक लोकप्रिय हैं हार्दिक

गुरुवार 11 बजे हार्दिक पटेल ने अपने फेसबुक पेज से गुजरात के लोगों को भाजपा को वोट ना देने की अपील की थी। उनके फेसबुक पर केवल 8 लाख पेज लाइक है, लेकिन बीजेपी गुजरात पेज की तुलना उनकी पोस्ट का रिस्पॉंस 300 गुना अधिक था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि दोनों में किसी ने फेसबुक पर पोस्ट बूस्ट की थी या नहीं। चुनावों के बीच हार्दिक फेसबुक पर मोदी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं बल्कि उनसे कहीं अधिक लोकप्रिय दिख रहे हैं।

हार्दिक की लोकप्रियता फेसबुक पर लगातार बढ़ रही है

हार्दिक की लोकप्रियता फेसबुक पर लगातार बढ़ रही है

टाइम्स ऑफ इंडिया की सहयोगी वेबसाइट ने गुजरात के अलग-अलग शहरों में हुए नरेंद्र मोदी और हार्दिक की रैलियों के पिछले सात फेसबुक लाइव के आंकड़ों का अध्ययन किया था। इसमें जो आंकड़े सामने आए, उनके मुताबिक हार्दिक की लोकप्रियता फेसबुक पर लगातार बढ़ रही है। अगर पिछले सात फेसबुक लाइव की बात करें तो हार्दिक पटेल के वीडियो को 33.24 लाख लोगों ने देखा, लेकिन पीएम मोदी के वीडियो को सिर्फ 10.09 लाख लोगों ने दिखा।

दोनों की पोस्ट में इतना बड़ा अंतर

दोनों की पोस्ट में इतना बड़ा अंतर

हार्दिक पटेल के इन सात फेसबुक लाइव पर जहां 2.39 लाख रिएक्शन आए तो वहीं पीएम मोदी की रैली के वीडियो पर सिर्फ 1,00,400 रिएक्शन थे। शेयरिंग के मामले में भी हार्दिक पीएम मोदी से आगे हैं। हार्दिक की रैलियों के वीडियो 69925 बार शेयर किए गए तो वहीं मोदी की रैलियों के वीडियों 12,174 बार शेयर किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+