INDIA गठबंधन की मुंबई बैठक पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह का तंज- वहां तो म्यूजिकल चेयर हो रही है

INDIA Alliance Meeting Mumbai: मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक चल रही है। इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्‍कलूसिव अलायंस (INDIA) की ये तीसरी दो दिवसीय बैठक है। भाजपा के प्रति‍नित्‍व वाले एनडीए गठबंधन को 2024 के चुनाव में हराने के लिए एकजुट हुई पार्टियों के इस गठबंधन 'इंडिया" की बैठक पर अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने तंज कसा है।

Union Minister Hardeep Singh

मुंबई में चल रही 'इंडिया" गठबंधन की बैठक पर हरदीप सिंह पुरी ने तंज कसते हुए कहा 'मैं उन्‍हें शुभकामनाएं देता हूं1 वहां पर वहां म्यूजिकल चेयर हो रही है। एक दिन ममता जी प्‍पीएम पद की दावेदार बनती हैं, दूसरे दिन नीतीश जी बनते हैं दावेदार।'

बता दें इंडिया गठबंधन की मुंबई में आयोजित तीसरी बैठक की मेजबानी महा अघाडी गठबंधन कर रहा है। मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में आयोजित इस बैठक में गुरुवार को 11 सदस्‍सीय समन्‍वय समिति बनाने पर इंडिया गठबंधन में स‍हमति बनी है। इस बैठक में इंडिया अलायंस के संयोजक का फैसला होने की उम्‍मीद है।

बता दें बता दें विपक्षी गुट इंडिया ने मुंबई में आयोजित अपनी तीसरी बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक ​​संभव हो साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि सीट-बंटवारे की व्यवस्था देना और लेना की भावना से जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

गठबंधन ने औपचारिक रूप से अभियान थीम इंडिया एकजुट होगा, इंंडिया जीतेगा के साथ एक संकल्प लिया। इस संकल्‍प में कहा गया कि हम भारत की पार्टियां, आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक ​​संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और लेन-देन की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द संपन्न की जाएगी।

इसके साथ ही इस संकल्‍प में कहा गया इंडिया एलायंस की पार्टियां, सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां आयोजित करने का संकल्प लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+