Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हर हर शंभू' गाने वाली फरमानी नाज: कभी बच्चे के दूध के पैसे तक नहीं थे, अब बनवा लिया 1 करोड़ का स्टूडियो

नई दिल्ली, 02 अगस्त: 'हर हर शंभू'भजन गाकर विवादों में घिरी सिंगर फरमानी नाज को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही है। एक तरफ जहां फरमानी नाज को अपने इस गाने के लिए जमकर प्रशंसा मिल रही है। तो वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज के कुछ लोग फरमानी के इस गाने को लेकर नाराज है। फरमानी एक जानी मानी गायिका है। लेकिन उनका यहां तक का सफर कतई आसान नहीं रहा। पति के अलग होने के बाद फरमानी को अपनी लाइफ में काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

 1 करोड़ रुपए की कीमत का स्टूडियो

1 करोड़ रुपए की कीमत का स्टूडियो

फिलहाल फरमानी नाज यूट्यूब पर अपने गाने रिलीज कर जमकर कमाई कर रही हैं। उनके कई गाने लोगों के बीच काफी फेमस हैं। लेकिन 'हर हर शंभू' गाने उन्हें और अधिक फेमस कर दिया है। फरमानी का फेसबुक पर वेरिफाइड पेज है। फरमानी के मुताबिक उन्होंने हाल ही अपना घर बनवया है। इस घर में उन्होंने 1 करोड़ रुपए की कीमत का स्टूडियो बनाया है।

फरमानी के घर का टूर

फरमानी के घर का टूर

फेसबुक पर मौजूद वीडियो में फरमानी अपने घर का टूर करती दिख रही हैं। फरमानी पहले अपने घर के ग्राउंड फ्लोर के कमरे दिखाती है, इस दौरान किचन में मौजूद अपने कुक से मिलवाती है। इसके बाद वह पहले फ्लोर जाती है, वह मौजूद गेस्ट रूम समेत घर के अन्य हिस्सो को दिखाती हैं। इसके बाद फरमानी अपने लिपसिंग रूम को दिखाती है। जिसक बहुत ही सुंदर सजावट की गई होती है।

स्टूडियो देख उड़ जाएंगे होश

स्टूडियो देख उड़ जाएंगे होश

फरमानी इसके बाद कैमरे को लेकर अपने स्टूडियो में दाखिल होती हैं। फरमानी अपना शानदार स्टूडियो दिखाते हुए बताती है, ये उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से बनवाया है। इसी के साथ वे स्टूडियो में गाने लिखने वाले शख्स अनुज से भी परिचय कराती हैं। फरमानी के स्टूडियो का नाम नाज स्टूडियो है। फरमानी के स्टूडियो में मंदिर भी रखा है। वे बताती है कि वह और उनका भाई इसी स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते हैं।

फरमानी की सफलता के पीछे है इस शख्स का हाथ

स्टूडियो को लेकर नाज कहती है कि, ये आप सभी के सपोर्ट और अपनी मेहनत से तैयार किया है। ऐसे ही हमें सपोर्ट करते रहें। आप सभी को अच्छे-अच्छे एलबम मिलते रहेंगे। बता दें कि फरमानी का यहां तक का सफर आसान नहीं था। फरमानी की सफलता के पीछे राहुल मुलहेड़ा नाम के शख्स का अहम योगदान है। उसी ने फरमानी को सबसे पहले अपनी यूट्यूब चैनल पर गाने का मौका दिया था।

पति ने भी छोड़ दिया था साथ

पति ने भी छोड़ दिया था साथ

आजतक की खबर के मुताबिक , 2019 में फरमानी के बेटे के जन्म के बाद उसके ससुराल वालों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू किया था। फरमानी के बच्चे को कुछ शारिरिक दिक्कतें थी। जिसके बाद फरमानी के पति ने उस पर अत्याचार करने शुरू कर दिए। पति की मारपीट से परेशान होकर फरमानी अपनी मां के घर आ गई। लेकिन मां की भी माली हालत ठीक नहीं थी। किसी तरह उसका जीवन गुजर रहा था। एक दिन फरमानी के चचेरे भाई ने उसे गाते सुना तो उसकी मुलाकात राहुल से करा दी।

फरमानी की पटली किस्मत

फरमानी की पटली किस्मत

यहीं से फरमानी की किस्मत ने पलटी मारी। राहुल ने गाने के बदले फरमानी को पैसे ऑफर किए। इसके बाद राहुल ने फरमानी को 25 हजार रुपए प्रति महीने सैलरी पर अपने यहां काम के लिए रख लिया। फरमानी का पहला गाना चूल्हे पर रिकॉर्ड किया गया था। जो काफी हिट रहा। इसके बाद फरमानी के एक के बाद एक कई गाने आए सभी काफी हिट हुए।

 इंडियन आइडल में मिला था गाने मौका लेकिन...

इंडियन आइडल में मिला था गाने मौका लेकिन...

2020 में फरमानी नाज मुंबई में कुमार सानू के साथ एक बॉलीवुड गीत भी गया है। जिसके लिए उसे 45 हजार रुपये मिले। 2020 में इंडियन आइडल का ऑडिशन दिया और उसे गोल्डन टिकट भी मिल गया, लेकिन बेटे का इलाज शुरू होने के चलते वह मुंबई नहीं जा पाईं। फरमानी के बेटे का इलाज स्माइल फाउंडेशन ने आनंद हॉस्पिटल में फ्री में करवाया।

अब हर महीने कमा रही हैं इतने रुपए

अब हर महीने कमा रही हैं इतने रुपए

राहुल फिलहाल फरमानी को हर महीने 35 हजार सैलरी देते हैं। इसके अलावा राहुल और फरमानी नाज भक्ति, नाज नज्म और नाज म्यूजिक नाम से तीन और यू-ट्यूब चैनल भी चलाते हैं। जिसकी कमाई फरमानी, राहुल और फरमानी के भाई के बीच बराबर बंटती है। फरमानी नाज सिंगर यूट्यूब चैनल से फरमानी को 35 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी मिलती है। फरमानी की लाइफ अब पहले के मुकाबले काफी बदल चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+