क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Republic Day 2023: जय जन...कर्तव्य पथ गर्व क्षण...जमीन से आसमान तक यशस्वी भारत

Republic Day Parade (गणतंत्र दिवस) 2023 Live: कर्तव्य पथ पर इतिहास बना क्योंकि आज देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली।

Google Oneindia News

26 Jan

Republic Day Parade 2023 Live: आज राष्ट्र अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी हमारे मुख्य अतिथि रहे। आपको बता दें कि इंडिया और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। आज का दिन हर भारतीय के लिए अलौकिक और पावन है। आज के खास मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड हुुई क्योंकि इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था, इसके साथ ही आज इस पथ पर इतिहास भी बना क्योंकि देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली, इससे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ और फिर परेड शुरु हुई। आज कर्तव्य पथ पर एक अनोखा,नया, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत नजर आया। आज इस पथ पर राफेल की दहाड़ दिखी तो ब्रह्मोस का कमाल भी नजर आया, आज पूरी दुनिया भारत के शौर्य और शक्ति की गवाह बनी, इस शौर्यता में शहीदों के प्रति सम्मान भी शामिल है तो वहीं भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाई पड़ी, आज की परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति की ताकत भी नजर आई तो वहीं जमीन से लेकर आसमान तक यशस्वी भारत ने लोगों का मन मोह लिया और दुनिया के सामने कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत नजर आया।

इस खास खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज रीफ्रेश करते रहें।

Newest First Oldest First
2:08 PM, 26 Jan

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
1:33 PM, 26 Jan

8000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने फहराया तिरंगा

जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर 8000 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1:14 PM, 26 Jan

फारूक अब्दुल्ला ने गुपकार निवास पर फहराया तिरंगा

जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने गुपकार निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1:12 PM, 26 Jan

उत्तराखंड: ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत और निशु को किया गया सम्मानित

उत्तराखंड देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले लोगों (रजत और निशु) को सम्मानित किया।
12:49 PM, 26 Jan

'मध्य प्रदेश सही पटरी पर होगा'

मुझे पूरा विश्वास है कि अगले गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश सही पटरी पर होगा और सुरक्षित रहेगा: मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस नेता कमलनाथ
12:44 PM, 26 Jan
उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
12:42 PM, 26 Jan
मध्य प्रदेश

भोपाल में फहराया तिरंगा

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने PCC कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
12:41 PM, 26 Jan
छत्तीसगढ़

सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जिन महापुरूषों ने आजादी दिलाई आज उनको नमन करने का दिन है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
12:40 PM, 26 Jan

हैप्पी गणतंत्र दिवस

टीम ShivShastriBalboa ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।
12:35 PM, 26 Jan

भारतीय दूतावास में फहराया तिरंगा

दुशांबे में भारतीय दूतावास में भी राजदूत विराज सिंह द्वारा तिरंगा फहराया गया है।
12:34 PM, 26 Jan
पश्चिम बंगाल

हम गणतंत्र हैं...

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
12:33 PM, 26 Jan

बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी

पीएम मोदी ने आज बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी है,जो कि देश की संस्कृति की पहचान है।
12:32 PM, 26 Jan

राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान किया।
12:13 PM, 26 Jan

गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ा

राष्ट्रगान के साथ, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का समापन हुआ।
12:10 PM, 26 Jan

जमीन से आसमान तक यशस्वी भारत

फ्लाई पास्ट में भारतीय वायु सेना के 45 विमानों, भारतीय नौसेना के एक और भारतीय सेना के चार हेलिकॉप्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिस देखकर हर इंसान दंग रह गया।
12:05 PM, 26 Jan

जमीन से आसमान तक भारत का शौर्य

परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल हैं।
12:04 PM, 26 Jan

'मानव पिरामिड'

33 डेयर डेविल्स नौ मोटरसाइकिलों पर 'मानव पिरामिड' पेश की है।
12:03 PM, 26 Jan

ये सच में कमाल है

कोर ऑफ सिग्नल्स डेयर डेविल्स की टीम ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
11:55 AM, 26 Jan

शानदार स्टंट

कर्तव्य पथ पर सिग्नल्स डेयर डेविल्स टीम ने किया शानदार स्टंट, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
11:53 AM, 26 Jan

हरियाणा की झांकी

हरियाणा की झांकी भगवद गीता पर आधारित है, इस झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में और गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है।
11:53 AM, 26 Jan

3 महिलाओं की उपलब्धि

कर्नाटक की झांकी में 3 महिलाओं की उपलब्धि को दर्शाया गया है। पहली सुलागिट्टी नरसम्मा - एक दाई, तुलसी गौड़ा हलक्की - जिन्हें 'वृक्ष माटे' के नाम से जाना जाता है और सालूमरदा थिमक्का, जिनकी निस्वार्थ सेवा के आगे पूरा देश नतमस्तक है।
11:52 AM, 26 Jan

'नारी शक्ति'

74वें गणतंत्र दिवस परेड में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में 'नारी शक्ति' को दर्शाया गया है।
11:47 AM, 26 Jan

उत्तर प्रदेश की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया, जो कि अद्भुत था।
11:47 AM, 26 Jan

रंगारंग झांकियों ने बिखेरा जलवा

गणतंत्र दिवस परेड में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की रंगारंग झांकियों ने बिखेरा जलवा, जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया।
11:46 AM, 26 Jan

केरल की झांकी

केरल की झांकी 'नारी शक्ति' और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपराओं को प्रस्तुत करती है। झांकी का ट्रैक्टर 2020 पर नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता कार्त्यायनी अम्मा का चित्र है, जिन्होंने 96 वर्ष की आयु में साक्षरता परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया।
11:46 AM, 26 Jan

'नया जम्मू और कश्मीर'

जम्मू- कश्मीर की झांकी का विषय 'नया जम्मू और कश्मीर' है, जिसमें अमरनाथ गुफा और ट्यूलिप उद्यान का जिक्र किया गया है।
11:41 AM, 26 Jan

अरुणाचल प्रदेश की झांकी

Rising Sun का प्रदेश कहे जाने वाले अरुणाचल प्रदेश की झांकी साहसिक, खेल, पारिस्थितिकी, संस्कृति, धर्म, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित करती है।
11:34 AM, 26 Jan

त्रिपुरा की झांकी

'महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ त्रिपुरा में पर्यटन और जैविक खेती के माध्यम से सतत आजीविका' विषय के साथ त्रिपुरा की झांकी कर्तव्य पथ पर छा गई है।
11:27 AM, 26 Jan

'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात'

गुजरात की झांकी देखकर पीएम मोदी हुए गदगद,'स्वच्छ-हरित ऊर्जा' का संदेश देती है ये झांकी।
11:26 AM, 26 Jan

'पर्यटन और लद्दाख की समग्र संस्कृति'

दुनिया के साथ भारत का सामंजस्यपूर्ण संबंध ही उसकी पहचान है, ये ही कहती है ये खूबसूरत झांकी।
READ MORE

Republic Day: 11000 से अधिक सैन्य कर्मियों को मानद रैंक से किया गया सम्मानितRepublic Day: 11000 से अधिक सैन्य कर्मियों को मानद रैंक से किया गया सम्मानित

Comments
English summary
Republic Day Parade 2023 Live Updates: Flag Hoisting, Rajpath Celebration, President Speech In Hindi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X