Raksha Bandhan : छोटी बहन पानी में पार नहीं कर पा रही थी रास्ता, भाई ने पीठ पर बैठाकर यूं की मदद, देखिए वीडियो

नई दिल्ली, 11 अगस्त: भाई-बहन का रिश्ता दुनिया में सबसे प्यार रिश्ता है। इस रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व आज मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राक्षी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। इस खूबसूरत रिश्ते की कई कहानियां और किस्से हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का दिल खुश कर दिया है।

आईपीएस अफसर ने शेयर किया वीडियो

आईपीएस अफसर ने शेयर किया वीडियो

आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भाई अपनी छोटी बहन को अपनी पीठ पर बैठाकर रास्ता पार कराता दिख रहा है।

भाई ने बहन को पीठ पर बैठाकर पार कराया रास्ता

भाई ने बहन को पीठ पर बैठाकर पार कराया रास्ता

दरअसल, भारी बारिश की वजह से सड़क पर लबालब पानी भर गया था। इस बीच स्कूल ड्रेस में बैग लिए भाई बहन फंस जाते हैं। बहन जब रास्ता नहीं पार कर पाती है तो भाई अपनी छोटी बहन को पीछे पर बैठा लेता है और पानी के बीच होकर रास्ता पार करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाई बहन का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाई बहन का वीडियो

आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने यह वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''भाई बहन के अटूट प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं।'' रक्षाबंधन के मौके पर भाई बहन के प्यार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें, सावन मास की पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के प्रेम का त्योहार 'रक्षा बंधन' मनाया जाता है। इतिहास में इस पर्व के प्रमाण मिलते है, लेकिन ये बताना मुश्किल है कि आखिर ये इस त्योहार की शुरुआत कब हुई। इस पर्व के बारे में बहुत सारी कथाएं प्रचलित हैं, जिनका सार यही है कि धागों का ये त्योहार प्रेम, भरोसे, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। धागा किसी की भी कलाई में बांधा जाए, चाहे वो भाई हो, गुरु हो या फिर पूज्यनीय व्यक्ति , इसका मकसद केवल एक ही होता है और वो है उस व्यक्ति के प्रति अपना प्रेम, विश्वास और उसके लिए बहुत सारी दुआएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+