31 दिसंबर को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे यात्री
नए साल पर दिल्ली के दिल यानी कनॉट प्लेस पर पार्टी का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 31 दिसंबर की रात राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्री बाहर नहीं निकल पाएंगे। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
नई दिल्ली। नए साल पर दिल्ली के दिल यानी कनॉट प्लेस पर पार्टी का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 31 दिसंबर की रात राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्री बाहर नहीं निकल पाएंगे। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर रात 9 बजे के बाद यात्रियों के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के रास्ते बंद कर दिए जाएंगे।
दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, 'दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की सलाह के अनुसार, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से 31 दिसंबर की रात 9 बजे के बाद से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, यात्रियों को 9 बजे से 'एफ' और 'बी' ब्लॉक के गेट से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।'
ये कदम नए साल के मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। 31 दिसंबर को राजवी चौक पर काफी भीड़ देखी जाती है। दिल्ली का मेन पार्टी हब होने के कारण सभी कोनों से लोग यहां नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। हूडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली और द्वारका और नोएडा/वैशाली जाने वाली मेट्रो में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अन्य सभी मेट्रो कॉरीडोर और स्टेशनों पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
ये भी पढ़ें: एक्सीडेंट में घायलों का मुफ्त इलाज करवाएगी दिल्ली सरकार, LG ने दी मंजूरी