Christmas 2022: अंतरिक्ष में बजने वाला पहला गाना था 'जिंगल बेल्स', जानिए क्रिसमस के बारे में 10 मजेदार बातें
क्रिसमस की धूम अभी से देखने को मिल रही है। दुनियाभर के लगभग सभी देशों में क्रिसमस का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। सिर्फ ईसाई धर्म के लोग ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं।

Christmas interesting facts: हर साल दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। क्रिसमस को यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मान्यताओं के मुताबिक यीशु मसीह के निधन के बाद रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा उनके जन्मदिन को मनाने के लिए 25 दिसंबर का दिन चुना गया था। हालांकि यीशु के जन्म की सही तारीख को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है। दुनिया भर के ईसाईयों के लिए ये सबसे बड़ा फेस्टिवल है। इस दिन ईसाई धर्म को मानने वाले लोग हर्षोल्लास से ईसा मसीह के जन्म का उत्सव मनाते हैं। गिफ्टस, कार्ड, क्रिसमस ट्री, रोशनी, कैरोलिंग, पार्टी जैसे कई तरीकों से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। तो आइए इस क्रिसमस से पहले हम आपको इस फेस्टिवल से जुड़ी 10 मजेदार बातों के बारे में बताते हैं।
1.क्या आपको पता है कि क्रिसमस शब्द Christ's Mass शब्द से निकला है। पहले इसे अंग्रेजी में Cristes Maesse बोला जाता था। जिसका अर्थ था- ईसाई मास।
2. 'जिंगल बेल्स' अंतरिक्ष में बजने वाला पहला गाना था, जी हां रिपोर्ट के मुताबिक 16 दिसंबर 1965 को 'जिंगल बेल्स' नासा की जेमिनी 6A अंतरिक्ष उड़ान के दौरान अंतरिक्ष में बजाया जाने वाला पहला पहला गाना था।
3. क्रिसमस ट्री के इतिहास को लेकर कई सारे मत हैं। लेकिन आमतौर पर जब हम क्रिसमस ट्री के बारे में बात करते हैं तो हम मानते हैं कि प्रिंस अल्बर्ट (क्वीन विक्टोरिया के पति) ने क्रिसमस ट्री को इंग्लैंड में लोकप्रिय बनाया था। लेकिन ये सच नहीं है, असल में क्रिसमस ट्री प्रिंसेस चार्लोट द्वारा दिसंबर 1800 में क्वींस लॉज विंडसर में सबसे पहले स्थापित किया गया था।
4. क्या आपको भी लगता है कि कोका-कोला और सांता क्लॉज का आपस में कोई संबंध है। कोका-कोला कंपनी को अक्सर सांता क्लॉज की लाल रेड आउटफिट वाली छवि बनाने का श्रेय दिया जाता हैष लेकिन ये सच नहीं है। सांता क्लॉज की अधिकांश आधुनिक छवि 1870 के दशक में थॉमस नास्ट द्वारा तैयार की गई थी।
5. क्रिसमस ट्री का उपयोग 16 वीं शताब्दी जर्मनी में सबसे पहले किया गया था।
6. कैंडी केन का क्रिसमस ट्री से क्या कनेक्शन है... ? बता दें कि कैंडी केन 1670 से पहले के हैं, जब जर्मनी में एक सिंगर ने अपने गायन के दौरान जुटी भीड़ को शांत करने के लिए कैंडी केन (घुमी हुई छड़ी) दिखाया था। लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे क्रिसमस से कैसे जोड़ा, इसके बारे में इतिहास में कम जानकारी है।
7. जापान में पारंपरिक क्रिसमस डिनर के लिए लोग KFC में जाते हैं। 1974 में जब KFC ने जापान में अपना "केंटकी फॉर क्रिसमस" मार्केटिंग कैंपेन न शुरू किया तो यह हिट हो गया था। उसके बाद से ही KFC जापान में क्रिसमस डिनर के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन गया है।
8. 'वी विश यू ए मेरी क्रिसमस' गाना का इतिहास जान चौंक जाएंगे आप, यह गाना समाज के निचले और गरीब तबकों द्वारा गाया जाता है, वो भी अपने मालिक से शराब की मांग करने के लिए।
9. अमेरिका में 260 साल तक क्रिसमस मनाना गैरकानूनी हुआ करता था।
10. महारानी विक्टोरिया ने पहला आधिकारिक क्रिसमस कार्ड भेजा था। जी हां, रानी विक्टोरिया क्रिसमस कार्ड भेजने वाली पहली आधिकारिक व्यक्ति थीं, लेकिन पहला व्यावसायिक कार्ड 1843 में आया था, जब सर हेनरी कोल ने 1000 क्रिसमस कार्ड बनाया और बेचा था।












Click it and Unblock the Notifications