Gurpurab Wishes:'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह', इन संदेशों के जरिए दें गुरुनानक जयंती की बधाई
Gurpurab Wishes:'वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह', इन संदेशों के जरिए दें गुरुनानक जयंती की बधाई
Happy Gurpurab Guru Nanak Jayanti Wishes in hindi: देशभर में आज गुरु नानक जी की जयंती और गुरपुरब धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक जी की जयंती के दिन गुरपुरब मनाया जाता है। गुरु नानक देव की जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। गुरु नानक जयंती गुरपुरब के दिन की शुरुआत 'अखंड पथ' से होती है, जहां गुरुद्वारों में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब से 48 घंटे लंबी कविता का पाठ किया जाता है। गुरु नानक जी की जयंती हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। गुरु नानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को पाकिस्तान में स्थित ननकाना साहिब में हुआ था।

इस खास पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में पूजा करते हैं, दीये जलाते हैं, पाठ करते हैं, भंडारा कराते हैं और लोगों को बधाई संदेश भी देते हैं। आप भी इन खास संदेशों के जरिए अपनों और परिजनों-दोस्तों को बधाई दे सकते हैं।
1-वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह, राज करेगा खालसा बाके रहे ना कोए, आपको और आपके परिवार को गुरु पूरब की ढेर सारी बधाईयां।
2- खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो, हर किसी की जुबां पर आपकी हंसी की बात हो, जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी, तो आपके सिर पर गुरु नानक जी का हाथ हो , गुरुपूरब की ढेर सारी बधाई।
3- वाहे गुरु आपके चरणों में जीवन गुजर जाए, आपके दिए ज्ञान की पूंजी से हमारी झोली भर जाए, गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।
4-वाहे गुरु मेहर करें, गुरुपर्व की लख लख बधाइयां।
5-आपकी कृपा से वाहे गुरु मेरा हर काम बन रहा है, आपकी शरण में मेरा जीवन निखर रहा है, गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।
6-कल्याण और आशीर्वाद मिले आपको, खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा,दीये का बाती सतग रिश्ता हो जैसा। गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।
7-खालसा मेरा रूप है खास, खालसे में ही करू निवास, खालसा अकाल पुरख की फौज, खालसा मेरा मित्र कहाए। खालसा दे जन्म दिन दी सब को बधाई।
8-सतगुरु सब दे काज संवारे, आप सब को प्रथम सिख गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाइयां।
9-सतनाम वाहे गुरु, गुरु पर्व की असीमित शुभकामनाएं, आप सभी पर वाहे गुरु की मेहर हो।
10- इस जग की माया ने मुझको है घेरा, ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा, चारों और मेरे दुखों का है अंधेरा छाए, बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाए, गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई।












Click it and Unblock the Notifications