Sunil Grover: लग्जरी लाइफ जीते हैं मशहूर डॉ. गुलाटी, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
नई

डॉक्टर गुलाटी के नाम से हुए मशहूर
इन्होंने अपने करियर की शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया लेकिन कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में 'गुत्थी' का रोल निभाकर ये आम से खास हो गए। इसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' के 'डॉक्टर गुलाटी' और 'रिंकू' के किरदार से इन्होंने बड़ों से लेकर छोटों के दिलों में जगह बना ली और आज ये टीवी और बॉलीवुड की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। आज उनकी गिनती एक अमीर कलाकार के रूप में होती है।
आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि हर दिल अजीज सुनील ग्रोवर कितनी संपत्ति के मालिक हैं...
Recommended Video

18 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं ग्रोवर
caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ग्रोवर इस वक्त 2.5 मिलियन डॉलर यानी कि 18 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। सुनील ग्रोवर की संपत्ति में पिछले 5 सालों के अंदर 220% की ग्रोथ हुई है। तो वहीं उनकी मासिक आय 25 लाख के आस-पास है ।तो वहीं टीवी शो के लिए वो 10-15 लाख चार्ज करते हैं।

मुंबई में 2.5 करोड़ का घर
साल 2013 में उन्होंने मुंबई में 2.5 करोड़ का घर खरीदा था। वह सिरसा में भी चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा सुनील को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, ऑडी गाड़ियां हैं। वो ब्रांड एंडोर्समेंट से करीब 1 करोड़ की कमाई करते हैं।

कुछ खास बातें
सुनील ग्रोवर ने मंडी डबवाली से अपनी स्कूली शिक्षा और गुरु नानक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सुनील ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर्स डिग्री की है। उनकी योग्यता को सबसे पहले दिवंगत कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने पहचाना था। उन्होंने फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
'गब्बर इज बैक' में भी नजर आए थे ग्रोवर
सुनील ग्रोवर जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में सुनील ग्रोवर ने शानदार एक्टिंग की थी, जबकि टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' में भी उन्होंने श्रद्धा के पिता का किरदार निभाया था। वहीं, सुनील फिल्म 'भारत' में सलमान खान के दोस्त का किरदार भी निभा चुके हैं। हाल ही में आई थ्रिलर वेबसीरीज 'तांडव' में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खासा प्रभावित किया था।












Click it and Unblock the Notifications