आलिया भट्ट के जन्मदिन पर पूजा भट्ट ने शेयर की पुरानी तस्वीर, पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बात

नई दिल्ली। बहुत कम समय में अपने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा आलिया भट्ट आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं, इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी आलिया को उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं, तो वहीं आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट और मां सोनी राजदान ने भी अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

'तब. आज. हमेशा. हैप्पी बर्थडे आलिया'

'तब. आज. हमेशा. हैप्पी बर्थडे आलिया'

पूजा भट्ट ने अपने संग आलिया के बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'तब. आज. हमेशा. हैप्पी बर्थडे आलिया, पूजा भट्ट की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई हैं, आम तौर पर आलिया या सोनी राजदान पर कोई टिप्पणी ना करने वाली पूजा भट्ट की ये पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, लोग पूजा की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

मां सोनी राजदान ने भी किया आलिया को विश

मां सोनी राजदान ने भी किया आलिया को विश

तो वहीं मां सोनी राजदान ने आलिया के बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी बेटी को जन्मदिन की बधाई, मेरे लिए तुम एक छोटी बच्ची ही रहोगी, जिसका ख्याल मुझे रखना है और ध्यान देना है कि उसकी जिंदगी अच्छी चल रही हो।'

महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं सोनी राजदान

गौरतलब है कि आलिया भट्ट, महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया दो बहन और एक भाई है, जबकि पूजा भट्ट और राहुल भट्ट, फिल्ममेकर महेश भट्ट की पहली पत्नी की संतान हैं।

आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे

फिलहाल इन दिनों कामयाबी के शिखर पर बैठीं आलिया के बारे में कहा जा रहा है कि वो बॉलीवुड के डैशिंग स्टार रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप में हैं और सब कुछ सही रहा था वो दोनों इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया, रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल मे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+