Happy Birthday Aishwarya Rai: क्या था वो सवाल जिसका जवाब देकर ऐश्वर्या बनी थीं विश्वसुंदरी?
बेंगलुरु। आज बॉलीवुड का 'हसीन चांद' कही जाने वाली ऐश्वर्या राय अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं,उम्र का आंकड़ा भले ही कुछ कहे लेकिन आज भी ऐश्वर्या की सुदंरता पहले की ही तरह विद्यमान है, उनके चाहने वालों की लिस्ट में कोई कमी नहीं हुई है, साल 1994 में विश्वसुंदरी का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय ने ये साबित किया था कि वो ब्यूटी विद ब्रेन हैं, वो जहां भी रही हैं शीर्ष पर ही रही हैं, चाहे वो मॉडलिंग की दुनिया हो, फिल्मी दुनिया हो या फिर निजी जिंदगी, ऐश्वर्या ने हर जगह अपने आप को बेस्ट साबित किया है।

'सूरत, सीरत और दिमाग ...तीनों का वरदान'
ऐश्वर्या ने अपने ग्रैंड फिनाले में पूछे गए सवाल का इतना खूबसूरत जवाब दिया था, जिसे सुनने के बाद हर किसी के मुंह से यही निकला कि ऐश्वर्या के पास सूरत, सीरत और दिमाग तीनों का वरदान है, आज उनके जन्मदिन पर उनके विश्वसुंदरी प्रतियोगिता का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके उस सवाल का जवाब है, जिसने उन्हें विश्वसुंदरी बनाया था।

एक मिस वर्ल्ड में क्या गुण होने चाहिए?
ऐश्वर्या से पूछा गया था कि एक मिस वर्ल्ड में क्या गुण होने चाहिए, इस पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने जवाब देते हुए कहा कि अभी हमने जितनी भी मिस वर्ल्ड देखी हैं, उन सभी में दया थी, वो सुंदर थीं , उनमें सिर्फ बड़े लोगों के लिए ही दया नहीं थी बल्कि उनके लिए भी थी, जिसके पास कुछ नहीं है।
ऐश्वर्या ने जीता था दिल
हमने ऐसे लोगों को देखा है जो इंसान के बनाए बैरियर - राष्ट्रीयता और रंग से आगे देख सकते हैं, हमें उनसे भी बढ़कर देखने की जरूरत है तभी एक असली मिस वर्ल्ड उभरेगी, एक सच्चा इंसान', इस जवाब को सुनकर हर कोई लाजवाब हो गया था और उसे समझ आ गया था कि एक इंडियन ब्यूटी क्या होती है?
आप भी देखिए ये वीडियो












Click it and Unblock the Notifications