Halwa Ceremony: 'लॉक' हुए वित्त मंत्रालय के दरवाजे! बजट की तैयारी से पहले वित्त मंत्री ने कराया मुंह मीठा
मोदी सरकार 3.0 ने बजट 2024 की तैयारी कर ली है। ऐसे में अब वित्त मंत्रालय के दरवाजे सोमवार को लॉक कर दिए गए हैं। अब सदन में बजट पेश होने के बाद ही इसे खोला जाएगा। इससे पहले संसदीय परंपरा का पालन करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी आयोजित की गई, जिससें हलवा खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया।
केंद्र सरकार बजट विशेष निगरानी में तैयार किया जाता है। हलवा सेरेमनी को बजट की अंतिम तैयारियों की शुरुआत माना जाता है। ऐसे में बजट के कामकाज से जुड़े अधिकारी सख्त निगरानी में रहते हैं, ताकि किसी प्रकार की जानकारी लीक ना हो सके। इस दौरान वित्त मंत्री को भी सख्त नियमों का पालन करना होता है।

दरअसल बजट देश के हर क्षेत्र के विकास की रीढ़ हड्डी के समान है। ऐसे में इसके तैयारी जैसे कार्य की शुरुआत से पहले मुंह मीठा कराया जाना शुभ माना जाता है।
क्या है हलवा सेरेमनी?
हलवा सेरेमनी एक परंपरागत कार्यक्रम है जिसे बजट की छपाई से पहले मनाया जाता रहा है। कहा जाता है लंबे समय तक चलने वाली बजट बनाने की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद मीठा खाकर बजट की छपाई को हरी झंडी दिखाई जाती है। वित्त मंत्री कड़ाही को हिलाती हैं और अधिकारियों को हलवा परोसती हैं। यह समारोह वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होता है, जहां बजट की छपाई के लिए एक विशेष प्रिंटिंग प्रेस स्थापित किया गया है।
पूरी गोपनीयता से तैयार होता है बजट
संसद में बजट पेश होने से पहले करीब 10 दिनों तक बजट से जुड़े वित्त मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में ही रहते हैं। जहां पूरी गोपनीयता रखी जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों पर इंटेलिजेंस ब्यूरो की चौबीसों घंटे निगरानी रहती है, उन्हें प्रियजनों से संपर्क करने की भी अनुमति नहीं होती।यहां तक की उन्हें फोन करने की भी इजाजत नहीं होती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1950 तक बजट दस्तावेज की छपाई राष्ट्रपति भवन में होती रही, लेकिन उसी वर्ष एक लीक हो जाने के बाद इसे मिंटो रोड और बाद में नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होने लगी। तब से बजट यहीं प्रिंट होता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications