Hajipur News: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा: गंगा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, कैसे हुई घटना?

Hajipur Ganga Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। वैशाली के जिलाधिकारी ने मौतों की पुष्टि की है। नाव पर 15 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद नदी किनारे चीख-पुकार मच गई। परिवार अपने लोगों की तलाश में जुट गए। फिलहाल नाव पलटने की असली वजह सामने नहीं आई है।

यह घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार लोग भोज खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गंगा नदी में नाव पलट गई। नाव में बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे नदी में गिर गए। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। बिहार सरकार ने हाजीपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद देगी।

Hajipur

11 मौतों की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन को खबर दी गई। इसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सामने आए वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचती नजर आ रही हैं। लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है, ताकि उनकी पहचान और परिवारों तक सूचना पहुंचाने का काम पूरा किया जा सके। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं।

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि नाव किस वजह से पलटी। नाव पर सवार लोगों की संख्या 15 से अधिक बताई गई है, जबकि 11 मौतों और 5 लोगों के सुरक्षित बचने की पुष्टि हुई है। ऐसे में हादसे से जुड़ी बाकी जानकारी और नाव पलटने की वजह की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+