Hajj Pilgrimage: हज यात्रा 2024 का कोटा फाइनल, इस साल कितनों को मिलेगा मौका, केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा
Hajj Pilgrimage 2024: अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन के साथ सऊदी अरब पहुंचीं। जहां रविवार (07 जनवरी) को उन्होंने हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-रबिया के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। जिसके तहत हज 2024 के लिए कोटा तय किया गया है।
1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा तय
भारत सरकार और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय समझौते के आधार पर हज यात्रा 2024 के लिए कोटा तय कर दिया गया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की और जारी बयान में कहा गया, "हज 2024 के लिए भारत से कुल 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा तय किया गया है, जिसमें भारतीय हज समिति के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए 1,40,020 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिससे 2024 में हज यात्रा करने के इच्छुक आम पहली बार तीर्थयात्रियों को बहुत लाभ होगा। जबकि 35,005 तीर्थयात्रियों को हज समूह संचालकों के माध्यम से आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।"

वहीं पीआईबी ने एक बयान में कहा कि सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री महामहिम डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-रबिया के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने विदेश और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ, द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर किए।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की हज और उमराह मंत्री, केएसए के साथ बैठक के दौरान भारतीय हज यात्रियों के लिए केंद्र के प्रयासों का सराहना की गई। सऊदी अरब ने यात्रा के दौरान सुविधा को बढ़ावा देने की भारत सरकार की डिजिटल पहल और बिना मेहरम वाली महिलाओं (LWM) श्रेणी के तहत प्रयासों की प्रशंसा की।












Click it and Unblock the Notifications