दिल्ली में फिर गिरेंगे ओले, पिछली बार से ज्यादा खतरनाक होगा मौसम का हमला
नई दिल्ली। दिल्ली में लोग ठंड के परेशान है। ठंड कम होने की जगह हर दिन बढ़ती ही जा रही है। अब आ रही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 20 और 21 फरवरी को भारी बारिश और ओलावृष्टि री संभावना है। ये ओलावृष्टि पिछली बार की हद से ज्यादा ओलावृष्टि से भी बहुत अधिक होगी। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी से वेस्टर्न हिमालय पर एक्टिव होने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस इसका बड़ा कारण होगा। गौरतलब है कि इससे पहले 7 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में चौंकाने वाली ओलावृष्टि हुई। सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। लोग सड़कों पर नजारा देखकर गाड़ियां रोककर बाहर निकल आए। दूर से देखने पर नजारा पहाड़ी इलाके सा लग रहा था।

खबर है कि 18 से 23 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना होगी। बारिश के चलते 18 फरवरी से रात के तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री पर सिमट जाएगा। बता दें कि ठंड के चलते दिल्ली के रैन बसेरे भरे हु्ए हैं। बाहर से काम के लिए दिल्ली आने वाले बेघर लोगों को इन रैन बसेरों का सहारा है।
वहीं ठंड और कोहरे के चलते यातायात पर भी काफी असर पड़ा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा हवाई यातायात भी इससे काफी प्रभावित हुआ है। कई फ्लाइट डिले कर दी गई हैं। गौरतलब है कि इस साल दिल्ली एनसीआर में ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में ठंड से राहत नहीं, शुक्रवार को भी हल्की बारिश के आसार












Click it and Unblock the Notifications