राहुल गांधी वाराणसी से वायनाड के लिए रवाना, आखिर ऐसा क्या हुआ? जो बीच में यात्रा को छोड़कर जाना पड़ा

Rahul Gandhi visit to Wayanad: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' उत्तर प्रदेश में दाखिल हो चुकी है। शनिवार को अपनी यूपी में न्याय यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने वाराणसी में रोड शो किया। इस दौरान करीब 5 घंटे में 12 किलोमीटर का रोड शो किया, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी और फिर राहुल अचानक वायनाड अपने संसदीय क्षेत्र चले गए।

राहुल गांधी को अपनी न्याय यात्रा को स्थगित करके केरल के वायनाड के लिए रवाना होना पड़ा। हालांकि राहुल गांधी को वाराणसी के बाद भदोही जाना था, लेकिन राहुल वायनाड के लिए चले गए हैं।

Rahul Gandhi

प्रयागराज से फिर शुरू होगी यात्रा

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी वाराणसी से वायनाड के लिए रवाना हो रहे हैं, क्योंकि उनके लोकसभा क्षेत्र में उनकी तत्काल आवश्यकता है और वह रविवार दोपहर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर बताया कि राहुल गांधी की वायनाड में उपस्थिति की तत्काल आवश्यकता है। इस वजह से उन्हें वायनाड के लिए जाना पड़ रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल यानि 18 फरवरी को दोपहर तीन बजे से प्रयागराज से एक बार फिर यात्रा की शुरुआत की जाएगी।

हाथी के हमले से एक की मौत

राहुल गांधी का वायनाड दौरा उस व्यक्ति के एक दिन बाद हो रहा है, जो शुक्रवार सुबह एक अन्य जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था, और कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने बताया कि पीड़ित वन विभाग का इको-टूरिज्म गाइड था और यहां कुरुवा द्वीप पर तैनात था, जो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

गुस्साएं लोगों का प्रदर्शन जारी

इधर, वायनाड जिले में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत की घटना को लेकर पक्कम में स्थानीय लोगों के साथ विपक्षी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+