आपकी इस सबसे बड़ी गलती का हैकर्स उठाते हैं फायदा, तुरंत कर लेते हैं आपका अकाउंट हैक
आज हम बात कर रहे हैं आपके अकाउंट के हैक होने के बारे में। आपकी खुद की चूक आपके अकाउंट के हैक होने का सबसे बड़ा कारण बनती है और ये चूक है आपके पासवर्ड का बेहद सरल होना।
नई दिल्ली, 19 नवंबर। बढ़ती तकनीक ने जहां एक तरफ इंसान का जीवन आसान किया है, वहीं इससे कई तरह के खतरे भी उत्पन्न हो गए हैं। तकनीकी को लेकर जरा सी चूक आपको भारी संकट में डाल सकती है और आजकल लोगों के साथ ऐसा खूब हो रहा है। दरअसल आज हम बात कर रहे हैं आपके अकाउंट के हैक होने के बारे में। आपकी खुद की चूक आपके अकाउंट के हैक होने का सबसे बड़ा कारण बनती है और ये चूक है आपके पासवर्ड का बेहद सरल होना। आइए आपको बताते हैं कि हम अपना पासवर्ड बनाते समय क्या गलतियां करते हैं, इसके अलावा आपको बताएंगे कि आप अपने अकाउंट को हैक होने से कैसे काफी हद तक बचा सकते हैं।

iloveyou और omsairam, krishna जैसे पासवर्ड देश में सबसे कॉमन
भारतवासी जिन पासवर्ड का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं उनमें 'iloveyou', 'krishna', 'sairam' और 'omsairam' जैसे शामिल हैं। यह बात नॉर्डपास के रिसर्च में यह बात सामने आई है। यह वेबसाइट यूजर्स को पासवर्ड मैनेज करने में मदद करती है। वेबसाइट के अनुसार भारत में पुरुषों और महिलाओं में नाम और प्यार वाले शब्द काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा भारत में 123456789, 12345678, india123, qwerty, abc123, xxx, Indya123, 1qaz@WSX, 123123, abcd1234 और 1qaz जैसे पासवर्डों का लोग खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

'123456' पासवर्ड का जमकर इस्तेमाल कर रहे लोग
बहुत से लोग अपने अकाउंट की सुरक्षा को लेकर इतने लापरवाह हैं कि वो अक्सर '123456' पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं और हैकर्स आपकी इसी गलती का फायदा उठाते हैं। वहीं एक रिसर्च में सामने आया है कि भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर पासवर्ड 'password' ही है।

महिलाओं में ज्यादा हिट रोमांटिक शब्दों वाले पासवर्ड
पासवर्ड के लिए महिलाएं 'iloveyou', 'sweetheart', 'lovely', 'sunshine' जैसे शब्दों का खूब इस्तेमाल करती हैं। हालांकि पुरुष भी इन पासवर्ड का इस्तेमाल करने में खूब आगे हैं। वहीं भारत में नाम के पासवर्ड जैसे sagar, rishi, sajal खूब इस्तेमाल होते हैं।

ज्यादा पॉपुलर पासवर्ड ज्यादा आसानी से होते हैं हैक
हैरानी की बात ये है कि पॉपुलर पासवर्ड ज्यादा आसानी से हैक हो जाते हैं, हैकर्स की ऐसे पासवर्ड वाले अकाउंट पर पैनी नजर होती है। कुल मिलाकर भारत में 200 में से 62 पासवर्ड ऐसे हैं जिन्हें एक सेंकेंड से भी कम समय में हैक हो सकता है।

अपना अकाउंट सुरक्षित रखना है तो ऐसे पासवर्ड बनाएं
चाहे आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ऐप का इस्तेमाल करते हो या ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट, आपको उनका पासवर्ड बनाना होता है। लोग आसान पासवर्ड इसलिए बनाते हैं क्योंकि हर यूजर के कई साइटों पर अकाउंट होते हैं और उन्हें हर अकाउंट का पासवर्ड याद रखना होता है। आप पासवर्ड याद रखने की बजाय उन्हें किसी कॉपी में लिख सकते हैं, लेकिन आसान पासवर्ड बनाने की भूल न करें।

ऐसे बनाएं सिक्योर पासवर्ड
. पासवर्ड बनाते समय कम से कम 10 से 15 करेक्टर का इस्तेमाल करें।
. पासवर्ड में अल्फाबेट के साथ नंबर्स का इस्तेमाल करें।
. पासवर्ड में एक अल्फाबेट कैपिटल में जरूर रखें।
. स्पेशल कैरेक्टर जैसे ! @ # $ % ^ & * ) का भी यूज करें।
.समय समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें।
.संभव हो तो पासवर्ड को ओटीपी से भी प्रोटेक्ट करें।

पासवर्ड बनाते समय ये गलतियां बिल्कुल न करें
.आसान शब्दों का पासवर्ड बिल्कुल न बनाएं।
. पासवर्ड में 8 से कम कैरेक्टर का यूज नहीं करें।
. पासवर्ड में अपने नाम, बर्थ डेट का इस्तेमाल नहीं करें।
. अपने यूजर नेम को भी पासवर्ड नहीं बनाएं।
. पासवर्ड कभी किसी से पूछकर नहीं बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications