गुवाहाटी नगर निगम चुनाव रिजल्ट: भाजपा ने जीते 43 वार्ड, आप का भी खुला खाता
गुवाहाटी, 24 अप्रैल: गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के 57 वार्डों में मतगणना जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 43 वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने पांच वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी का भी यहां खाता खुल गया है। आप के खाते में एक सीट आई है, जबकि एजीपी के खाते में भी एक सीट आई है। बीजेपी की इस जीत पर सीएम हेमंत बिस्वा ने कहा कि, मैं भाजपा और उसके सहयोगियों को जीएमसी चुनावों में 58/60 वार्डों में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए गुवाहाटी के लोगों को नमन करता हूं।
Recommended Video

गुवाहाटी नगर निगम के 60 वार्डों में से 57 वार्डों में 22 अप्रैल को मतदान हुआ था। जबकि तीन सीटों पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत दर्ज की थी। भाजपा ने अब तक 43 वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी असम गढ़ परिषद ने 5 वार्डों में जीत हासिल की है और आप और असम जातीय परिषद (एजेपी) ने एक-एक वार्ड में जीत हासिल की है। जीएमसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से गुवाहाटी के मोनीराम दीवान ट्रेड सेंटर में शुरू हुई थी।
गुवाहाटी नगर निगम में बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने कहा कि, जीएमसी चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों को 58/60 वार्डों की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मैं गुवाहाटी के लोगों को नमन करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि, इस विशाल जनादेश के साथ, लोगों ने माननीय प्रधान मंत्री के मार्गदर्शन में हमारी विकास यात्रा पर अपने विश्वास की मुहर लगाई है।
वहीं पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बीजेपी को मिली जीत के लिए लोगो को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि,धन्यवाद गुवाहाटी! विकास के एजेंडे पर निर्माण करने के लिए इस प्यारे शहर की जनता ने बीजेपी को जबर्दस्त जनादेश दिया है। उन्होंने सीएम हेमंत बिस्वा सरकार की मेहनत को भी आशीर्वाद दिया है। कड़ी मेहनत के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता को मेरा आभार। गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव में 52.80 प्रतिशत मतदान हुआ था । गुवाहाटी नगर निगम में 9 साल के अंतराल के बाद चुनाव हो रहे हैं। 2013 में यहां कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन 2016 में असम की सत्ता में बीजेपी के आने के बाद कांग्रेस पार्टी जीएमसी में अल्पमत में आ गई और बीजेपी ने अपना झंडा फहरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications