Gurugram Violence: नूंह के बाद गुरुग्राम में भी भड़की हिंसा, पढ़िए 5 बड़े अपडेट
Gurugram Violence: गुरुग्राम में बीती रात एक बार फिर से हिंसा की खबर सामने आई है, जिसके बाद दिल्ली अलर्ट पर रखा गया है। नूंह से शुरू हुई हिंसा गुरुग्राम में भी पहुंच गई है, जिसने 5 लोगों की जान ले ली है। गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर भरोसा ना करें, किसी भी मदद के लिए 112 नंबर पर फोन करें।
गुरुग्राम के बादशाहपुर में रैपिड एक्शन फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला है। साथ ही हरियाणा के नूंह में हिंसा की वजह से आज यहां इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया है। वहीं नूंह हिंसा पर आज शाम 4 बजे मानेसर के भीसम दास मंदिर में महापंचायत बुलाई गई है।

गुरुग्राम के एसीपी वरुण दाहिया ने बताया कि सभी स्कूल, कॉलेज सामान्य तौर पर चल रहे हैं। ट्रैफिक पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं है। इंटरनेट को बहाल कर दिया गया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह सोशल मीडिया की अफवाह के चक्कर में ना पड़े। अगर किसी को कोई जानकारी चाहिए तो वह हमारे हेल्पलाइ नबर 112 पर संपर्क कर सकता है।
नूंह में हिंसा की शुरुआत की बात करें तो सोमवार को यहां सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। यहां हिंदू यात्रा पर किसी ने हमला कर दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। अफवाह फैली कि इस मार्च में गोरक्षक मोनू मानेसर हिस्सा लेगा।
जय भारत माता वाहिनी के मुखिया दिनेश भारती के खिलाफ सोशल मी़डिया पर भड़काऊ वीडियो साझा करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। हालांकि बाद में खबर आई कि मोनू मानेसर ने मार्च में हिस्सा नहीं लिया था।
सोमवार को नूह में कुछ लोगों ने कार पर पत्थरबाजी की और उसे आग के हवाले करदिया। जिसके बाद सोमवार को सोहना में भी हिंसा भड़क गई। नूह और गुरुग्राम में धारा 144 को लगा दिया गया, मोबाइल इंटरने सेवा को नूंह और फरीदाबाद में बंद कर दिया गया। गुरुग्राम में स्कूलों को मंगलवार को बंद कर दिया गया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह हिंसा सोची समझी साजिश के तहत भड़काई गई है, इसे असमाजाकि तत्वों ने साजिश के तहत भड़काया है।
हिंसा प्रभावित इलाकों की बात करें तो गुरुग्राम में बादशाहपुर, गुरुग्राम सोहना रोड, पटौदी चौक, सेक्टर 67, सेक्टर 70, सेक्टर 57 हैं। गुरुग्राम के सेक्टर 57 में स्थित अंजुमान मस्जिद पर सोमवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जहां भीड़ ने लोगों पर गोली चलाई।
मंगलवार की दोपहर लोगों ने गुरुग्राम स्थित बादशाहपुर में एक दुकान में आग लगा दी और जय श्री राम के नारे लगाए। पुलिस ने बताया कि इलाके में कुछ दुकाों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। नूह सोहना गुरुग्राम में भड़की हिंसा में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। इसमे दो होम गार्ड भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications