क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

खुले में नमाज पर बोले कांग्रेस नेता, क्या हम सड़क पर जागरण नहीं करते?

Google Oneindia News

नई दिल्लीः हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम के वजीराबाद में एक खाली जमीन पर नमाज अदा करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि मस्जिद, ईदगाह या निजी स्थान पर ही नमाज अदा किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की। हरियाणा के पूर्व ऊर्जा मंत्री अजय यादव ने खट्टर के नमाज वाले बयान की आलोचना की।

 gurugram namaaz congress leader ajay yadav attack on haryana cm manohar lal khattar

अजय यादव ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस तरह के बयान देने की बजाय नमाज पढ़ने वाले लोगों के लिए बड़ी जगह उपलब्ध कराना चाहिए। वो सड़क पर नमाज इसलिए पढ़ते हैं क्योंकि उनके पास पर्याप्त जगह नहीं हैं।

अजय यादव ने आगे कहा कि क्या हम पार्क में योग नहीं करते या कभी-कभी सड़क पर जागरण नहीं होता।' भाजपा पर निशाना साधते हुए अजय यादव ने कहा कि गुरुग्राम में मुस्लिम एक दशक से खुले में नमाज पढ़ रहे हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अजय यादव ने कहा कि साल 2019 चुनावों से पहले भाजपा धार्मिक आधार पर लोगों को बांटना चाहती हैं। हिंदुओं का वोट पाने के लिए भाजपा ये खेल खेल रही है। अजय यादव के अलावा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के चीफ अशोक तंवर ने भी सीएम के बयान पर आलोचना की ।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में तूफान ने मचाया कहर, गुरुग्राम में ब्लैक आउट

अशोक तंवर ने भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा और आरएसएश का हमेशा से ही यही अजेंडा रहा है कि लोगों को धार्मिक भावनाओं के आधार पर बांटा जाए। तंवार के अलावा कांग्रेस के कई दूसरे नेताओं ने भी भाजपा और हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: सोनिया गांधी आज बीजापुर में करेंगी पहली चुनावी रैली

Comments
English summary
gurugram namaaz congress leader ajay yadav attack on haryana cm manohar lal khattar
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X