भाजपा विधायक को कथित तौर पर ब्लैकमैल करने वाला पत्रकार गिरफ्तार

नई दिल्ली। गुरुग्राम में पत्रकार विजय शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्रकार ने भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल को ब्लैकमेल किया था, जिसके बाद विधायक ने इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पत्रकार को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है और उसे चार दिन की हिरासत में भेज दिया गया है, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

arrest

भाजपा विधायक ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा था कि पत्रकार विजय शुक्ला ऑनलाइन पोर्टल चलाता है और उसने उन्हें ब्लैकमेल करते हुए तीन करोड़ रुपए की मांग की थी। वह काफी समय से उनके खिलाफ फर्जी खबरें चला रहा है। हालांकि शुरुआत में विधायक ने इन खबरों को अनदेखा कर दिया, लेकिन बाद में जब विधायक द्वारा कराई गई वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो गलत तरह से पेश किया गया तो उमेश अग्रवाल ने पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पत्रकार को मंगलवार की रात गुरुग्राम के सेक्टर 5 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+