राम रहीम ने दिया चकमा, ऐन वक्त पर बदल दिया अपना ये प्लान
सिरसा। हरियाणा स्थित पंचकूला में साध्वी से रेप के मामले में सुनवाई के लिए आज गुरमीत राम रहीम सिंह राज्य के ही सिरसा से रवाना हुए। हालांकि पंचकूला जाने का उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। बता दें कि तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही थी कि राम रहीम हेलिकॉप्टर से पंचकूला जाएंगे लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया इसके बाद वो सड़क के रास्ते करीब 800 गाड़ियों के काफिल के साथ पंचकूला के लिए रवाना हुए।

Recommended Video

बता दें कि सिरसा, डेरा का गृह जनपद है। यहां से पंचकूला 250 किलोमीटर दूर है। राम रहीम करीब 2 बजे तक पंचकूला पहुंच जाएंगे जहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत साध्वी से बलात्कार करने के आरोप में फैसला सुनाएगी।
गौरतलब है कि इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने और उसे रोकने के लिए सरकार ने पंचकूला समेत पूरे हरियाणा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा की सीमा पर करीब 12 हजार पुलिस के जवान तैनात हैं। डेरा के गृह जनपद सिरसा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। राम रहीम ने अपने समर्थकों ने शांति की अपील की है। उन्होंने सभी समर्थकों के वापस लौट जाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications