डेरा सच्चा सौदा ने कहा- हमारे साथ अन्याय हुआ, हम अपील करेंगे
डेरा सच्चा सौदा ने कहा- हमारे साथ अन्याय हुआ, हम अपील करेंगे
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में दोषी दिए जाने के बाद इस फैसले पर डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता ने निराशा जताई है। पंचकूला की सीबीआई अदालत के फैसले पर डेरा के प्रवक्ता दिलावर इंसा ने कहा है कि हमारे साथ अन्याय हुआ है, हम इसकी अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे साथ वही हुआ जो इतिहास में गुरुओं के साथ हुआ है। डेरा प्रवक्ता ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा मानवता और भलाई के लिए है, सभी शान्ति बनाए रखें।

साध्वी से रेप के मामले में शुक्रवार दोपहर को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने गुरमीत को दोषी करार दिया। इस फैसले के बाद उसके उपद्रवी समर्थकों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हिंसा हुई है। हिंसा में 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा घायल हैं। मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा के सीएम से बात की है।
वही मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि हालात काबू में हैं और वो मामले पर नजर रख रहे हैं। वहीं मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि हालात काबू में हैं और वो मामले पर नजर रख रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि लोग शान्ति रखें और आपराधिक किस्म के लोगों से दूर रहें। हरियाणा पुलिस ने कहा है कि 1000 डेरा समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।
आपकों बता दें कि एक हफ्ते से इस बात का अंदेशा जताया जा रहा था कि सीबीआई कोर्ट का फैसला गुरमीत के पक्ष में ना जाने पर उसके समर्थक हिंसा कर सकते हैं। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी कई बार हरियाणा पुलिस को मामले को लेकर चेताया था, कोर्ट ने धारा 144 होने के बावजूद डेरा समर्थकों के जुटने पर कहा था कि क्यों ना डीजीपी को सस्पेंड कर दिया जाए। कोर्ट के लागातर सवाल उठाने के बावजूद आज हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हिंसा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications