ड्रग तस्कर समझ बॉर्डर पार कराने में एसपी सलविंदर सिंह ने की थी आतंकियों की मदद!
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद शक के घेरे में आए गुरदासपुर के तत्कालीन एसपी सलविंदर सिंह के बारे में जो खुलासा हुआ है वो होश उड़ाने वाला है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आयी है कि सलविंदर सिंह ने आतंकवादियों को ड्रग माफिया समझकर उनकी मदद की थी। एनआईए की टीम गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है।

खराब छवि के चलते अफसरों ने देर से लिए एक्शन
जब सलविंद सिंह को हकीकत पता चली (कि वो ड्रग स्मग्लर नहीं बल्कि आतंकवादी हैं) तो उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन किया और जानकारी दी लेकिन खराब छवि के चलते अधिकारियों ने देर से एक्शन लिया। अधिकारियों के उसी देरी के चलते बड़ा नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications