गुरदासपुर उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने डाले वोट, मतदान जारी

इस सीट पर भाजपा की ओर से स्वर्ण सलारिया, कांग्रेस की ओर से पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और आम आदमी पार्टी से रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया चुनाव मैदान में हैं।

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदास लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने अपना वोट डाल दिया है। इस उपचुनाव को पंजाब में 6 महीने पहले बनी कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता के टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इसी साल अप्रैल में कैंसर के कारण विनोद खन्ना का निधन हो जाने से यह सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी से रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Gurdaspur Lok Sabha By Poll

इससे पहले गुरदासपुर के लिए विनोद खन्ना की पत्नी का नाम आगे थे लेकिन अंतिम समय में बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने स्वर्ण सिंह सलारिया पर भरोसा जताया। गुरदासपुर लोकसभा सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रही है। विनोद खन्ना के फिल्मों से राजनीति में आने के बाद 1998 से 2004 तक लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा। हालांकि 2009 में उन्हें जरूर झटका लगा था लेकिन 2014 में एक बार फिर वह यहां से जीतने में कामयाब रहे थे।

सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल

गुरदासपुर में मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक यहां वोट डाले जाएंगे। इस उपचुनाव के लिए कुल 1781 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं पुलिस के करीब 7 हजार जवान भी तैनात हैं। इस उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल किया जा रहा है। वोटों की गिनती 15 अक्टूबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+