गोलियों की आवाज सुनाई देने पर गांव को घेरा, 2 आतंकियों के छुपे होने की आशंका
गांव में आंतकियों की मौजूदगी की आशंका के बाद पुलिस से सघन तलाशी अभियान शुरु कर दी है।
जम्मू। सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के एक गांव को चारों तरफ से घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरु कर दी है। गांव से गोलियों की आवाजें आने के बाद सुरक्षाबलों ने रैपिड एक्शन लेते हुए गांव को चारों तरफ से घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया।

सुरक्षाबलों को गांव में दो आतंकियों के छुपे होने की आशंका है। आतंकियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए गांव के घर-घर की तलाशी ली जा रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक गांव से कई राउंड गोलियां चलने की आवाजें आई है।












Click it and Unblock the Notifications