बुर्के के अंदर कैमरा छिपाकर शाहीन बाग पहुंची महिला, प्रदर्शनकारियों को हुआ शक और उसके बाद...

महिला ने बुर्का पहना हुआ था और बुर्के के अंदर कैमरा छिपाया हुआ था, इसी दौरान कुछ महिलाओं को उसपर शक हुआ और फिर...

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले करीब 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुर्का पहनकर और बुर्के के अंदर कैमरा छिपाकर एक महिला प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गई। शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं को जैसे ही इस महिला पर शक हुआ, उन्होंने इसे पकड़ लिया और इसके बाद वहां हंगामा मच गया। महिला का नाम गुंजा कपूर बताया जा रहा है, जो खुद का यूट्यूब चैनल चलाती है। हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों ने गुंजा कपूर नाम की इस महिला को पुलिस को सौंप दिया।

ऐसे हुआ महिलाओं को गुंजा कपूर पर शक

ऐसे हुआ महिलाओं को गुंजा कपूर पर शक

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह बुर्का पहने गुंजा कपूर नाम की यह महिला शाहीन बाग में चल रहे धरने में पहुंची। इस दौरान गुंजा कपूर वहां बैठी महिलाओं से कुछ सवाल पूछने लगी। धरने में बैठी महिलाओं को उस वक्त गुंजा पर शक हुआ, जब उसने बहुत ज्यादा सवाल पूछने शुरू कर दिए। इसके बाद जब महिलाओं ने तलाशी ली तो पता चला कि गुंजा कपूर ने बुर्के के अंदर एक कैमरा छिपाया हुआ था। कैमरा देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया और महिलाओं ने गुंजा कपूर को घेर लिया।

पीएम मोदी करते हैं गुंजा कपूर को फॉलो

पीएम मोदी करते हैं गुंजा कपूर को फॉलो

इस दौरान धरने में बैठी महिलाएं गुंजा कपूर से वहां आने का मकसद पूछने लगी। हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों ने गुंजा कपूर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस गुंजा कपूर को वहां से निकालकर थाने ले गई। गुंजा कपूर 'Right Narrative' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। गुंजा कपूर को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी फॉलो करते हैं। जब वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने गुंजा कपूर से पूछा कि वो कैमरा छिपाकर क्यों लाईं तो उन्होंने गुस्से में माइक हटाते हुए कहा कि यह मीडिया का हॉट मूमेंट नहीं है, जाओ यहां से।

कुछ दिन पहले शाहीन बाग में हुई थी फायरिंग

आपका बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब 2 महीने से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। बीते 1 फरवरी को भी शाहीन बाग में इसी तरह की एक और घटना देखने को मिली थी, जब कपिल गुर्जर नाम का एक शख्स शाहीन बाग इलाके में पहुंचा और हवा में दो गोलियां चला दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस ने कपिल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया, 'पूछताछ के दौरान हमें कपिल के मोबाइल फोन से कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनमें वो आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ है। कपिल ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वो और उसके पिता जनवरी-फरवरी 2019 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।'

भाजपा ने लगाया AAP पर आरोप

भाजपा ने लगाया AAP पर आरोप

आरोपों पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि अभी तक मामले की जांच नहीं हुई, तस्वीरों की जांच नहीं हुई और दिल्ली पुलिस का एक अफसर मामले में एक पार्टी का नाम ले रहा है, वो भी तब जब दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हैं। संजय सिंह ने कहा कि वो इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, 'मामला एकदम साफ है और आम आदमी पार्टी आज बेनकाब हो गई है। पिछले साल ही आरोपी ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। उसने शाहीन बाग में गोली इसलिए चलाई, क्योंकि ये आम आदमी पार्टी की साजिश थी, जिससे वहां माहौल बिगड़े।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+