सूरत की इस छात्रा ने पास की इंजीनियरिंग और मेडिकल दोनों की परीक्षाएं और अब...
नई

पूरे देश को है स्तुति पर नाज
दरअसल स्तुति ने साल 2018 में एमआईटी में दाखिले के लिए पहले स्टेप को पार कर लिया था। इसके अलावा उन्होंने देश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की अहम परीक्षाएं पास की हैं। सूरत से लेकर पूरे देश में लोग स्तुति की प्रतिभा का लोहा मान रहा है।

स्तुति ने इसलिए चुना MIT में दाखिला
स्तुति बताती हैं कि वे हमेशा से कई विषय एक साथ पढ़ना चाहती थीं। लेकिन भारत में उनके पास मेडिकल या इंजीनियरिंग में से एक को चुनने का विकल्प था। ऐसे में उनके कुछ सीनियर्स ने उन्हें सुझाव दिया कि अगर वे अमेरिका के एमआईटी में दाखिला लेती हैं तो दोनों विषय एक साथ पढ़ सकती हैं।

12वीं में स्तुति को मिले थे 98.8 प्रतिशत अंक
स्तुति ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वहीं इस साल उन्होंने NEET की परीक्षा दी थी तो इसमें 720 में से 685 अंक हासिल किए थे। उन्हें 71वीं रैंक मिली थी। इसके अलावा स्तुति ने JIPMER MBBS का एंट्रेंस एग्जाम भी पास किया था। एम्स में उन्हें 10वीं रैंक मिली थी।
यह












Click it and Unblock the Notifications