लड़के-लड़की ने वीडियो कॉल पर की सगाई, सजधज कर शामिल हुए दोनों परिवार, वीडियो वायरल

लड़का-लड़की ने वीडियो कॉल पर ही सगाई, सजधज कर शामिल हुए दोनों परिवार, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। इंटरनेट और मोबाइल के जरिए कई काम लोग करते देखे जाते हैं लेकिन गुजरात में तो सगाई ही वीडियो कॉल पर हो गई। इस परिवार ने वीडियो कॉल के जरिए लड़के और लड़की का रोका, यानी सगाई करा दी। इस दौरान सभी रस्में हुई, दोनों परिवारों के लोग बाकायदा नए कपड़े पहनकर सगाई के कार्यक्रम में शामिल हुए।

फोन रखकर पूजा

फोन रखकर पूजा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। देखा जा सकता है कि परिवार स्मार्टफोन सामने रखकर विधि विधान से पूजा करवा रहा है। एक स्टूल पर दो स्मार्टफोन रखे हुए हैं, एक स्क्रीन में लड़का और दूसरी स्क्रीन में लड़की नजर आ रही है। दोनों को सामने रखकर परिवार वाले पूजा करा रहे हैं और सगाई की रस्मों को पूरा कर रहे हैं।

फोन को ही ओढाई चुनरी

लड़का और लड़की दोनों वीडियो कॉल के जरिए इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए। वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला स्मार्टफोन को चुनरी ओढ़ा रही है, जिसमें लड़की कॉल पर है। मौके पर सोने के जेवर और पारंपरिक परिधान भी रखे हुए हैं।

 वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो कितना पुराना है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फेसबुक पर ये वायरल ये वीडियो गुजरात का बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+