Opinion Poll: गुजरात में BJP लगाएगी जीत का 'छक्का',
पूरे देश की निगाहें गुजरात चुनावों पर टिकी हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही तमाम समाचार चैनल और संस्थाएं ने ओपिनियन पोल जारी करने शुरु कर दिए हैं। इस बीच टाइम्स नाउ की तरफ से जारी एक ओपनियन पोल में बीजेपी गुजरात एक बार फिर जीत का 'छक्का' लगाती हुई दिख रही है।
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। पूरे देश की निगाहें गुजरात चुनावों पर टिकी हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही तमाम समाचार चैनल और संस्थाएं ने ओपिनियन पोल जारी करने शुरु कर दिए हैं। इस बीच टाइम्स नाउ की तरफ से जारी एक ओपनियन पोल में बीजेपी गुजरात एक बार फिर जीत का 'छक्का' लगाती हुई दिख रही है।

टाइम्स नाउ के पोल के मुताबिक भाजपा गुजरात चुनावों में 118 से 134 सीटों के साथ बहुमत से गुजरात में सरकार बनाएगी। वहीं कांग्रेस को 49 से 61 सीटों के साथ एक बार फिर से विपक्ष में बैठना पड़ेगा। जब कि अन्य को 0 से 3 सीट मिलने की संभावना है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा इन चुनावों में 160 से 165 सीटों के साथ जीत दर्ज करेगी।
अगर वोट शेयर की बात की जाए तो भाजपा यहां भी कांग्रेस से आगे निकलती हुई दिख रही है। भाजपा को इन चुनावों में 52 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है। जब कि कांग्रेस को 37 प्रतिशत वोट शेयर मिलते हुए दिख रहे हैं। जब कि 11 प्रतिशत वोट शेयर अन्य पार्टियों को मिलेगा।
ओपनियन पोल में पूछे गए सवालों पर यह रही गुजरात के जनता की राय ...
1. क्या आप भाजपा को इस लिए वोट दे रहें हैं क्योंकि गुजरात की जमीन से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं?
- 81 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया
2. बीते 5 सालों में गुजरात के लिए सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन साबित हुआ है?
नरेंद्र मोदी - 67 फीसदी
आनंदीबेन पटेल - 20 फीसदी
विजय रूपाणी- 13 फीसदी












Click it and Unblock the Notifications