बुरी तरह फ्लाप हुआ Today's Chanakya का एग्जिट पोल, ये किया था दावा

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी यहां शानदार जीत के साथ लगातार छठी बार जीत दर्ज करते हुए दिखाई दे रही है। नतीजों के सामने आने के बाद ही गुजरात तमाम एग्जिट पोल में किए गए दावों पर चर्चा शरू हो गई है। इन सभी एग्जिट पोल में एक एग्जिट पोल ऐसा था जिसने सबसे हटकर भविष्यवाणी की थी। लेकिन अब यही एग्जिट पोल बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है। ये एग्जिट पोल था Today's Chanakya का एग्जिट पोल ...

चाणक्या ने की थी ये भविष्यवाणी

चाणक्या ने की थी ये भविष्यवाणी

14 दिसंबर को गुजरात में मतदान खत्म होने के बाद टुडे चाणक्य ने न्यूज24 के साथ मिलकर एग्जिट पोल जारी किया था। इस एग्जिट पोल में चाणक्या ने भाजपा को 135 सीट मिलेने का दावा किया था। चाणक्या ने गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 135, और कांग्रेस को महज 47 सीट मिलने का दावा किया था।

चाणक्या के दावे से सभी थे हैरान

चाणक्या के दावे से सभी थे हैरान

बता दें कि टुडेज चाणक्या इकलौता एग्जिट पोल था जिसने भाजपा को 135 सीट मिलने का दावा किया था। बाकि अन्य सभी एग्जिट पोल में भाजपा को 100 से 110 के बीच सीट मिलता हुआ दिखाया गया था। साथ ही यह इकलौता एग्जिट पोल में था जिसमें कांग्रेस को 50 से भी कम सीट मिलने का दावा किया था। कभी अपने सटीक भविष्यवाणी के लिए जाने जाना वाला चाणक्या के इस एग्जिट पोल ने सभी को हैरान किया था।

ये रहे असली आंकड़े

ये रहे असली आंकड़े

टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल से उलट भाजपा 100 से भी कम, 99 सीट के साथ गुजरात में सरकार बनाते हुए दिख रही है। जबकि कांग्रेस ने 80 सीटों के साथ भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। ये आंकड़े शाम 4 बजे तक है। अंतिम आंकड़ों में कुछ अंतर आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+