अमेरिका यात्रा के दौरान CM भूपेंद्र पटेल की ग्लोबल कंपनियों से मुलाकात, गुजरात में निवेश और टेक्नोलॉजी के नए अवसर
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी भागीदारों के साथ गिफ्ट सिटी, डेटा सेंटर और एआई अनुसंधान में वैश्विक निवेश को आगे बढ़ाया, जबकि उबर के विस्तार और उन्नत सेमीकंडक्टर सहयोग की खोज की, जिससे अंतरराष्ट्रीय संबंध और डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा मिला।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका यात्रा गुजरात को वैश्विक निवेश, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में JP Morgan, Tillman Global Holdings, Uber और Golub Capital के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। उन्होंने Yorktown Heights स्थित IBM Research का भी दौरा किया।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान गुजरात में वैश्विक निवेश, आधुनिक टेक्नोलॉजी, पॉलिसी आधारित औद्योगिक विकास, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। GIFT City में ग्लोबल फाइनेंशियल सेक्टर की भागीदारी, धोलेरा में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर के अवसर तथा AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में रिसर्च सहयोग को लेकर भी महत्वपूर्ण संभावनाएं सामने आईं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने GIFT City को वैश्विक स्तर के वित्तीय केंद्र के रूप में और मजबूत बनाने के उद्देश्य से JP Morgan के साथ बैठक की। बैठक में JP Morgan ने GIFT City के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और यहां अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने तथा बिजनेस विस्तार की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस का बढ़ता विश्वास GIFT City को एक अग्रणी वैश्विक वित्तीय केंद्र के रूप में और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने Golub Capital के न्यूयॉर्क स्थित को-प्रेसिडेंट Jerry Keefe के साथ भी बैठक की। कंपनी ने GIFT City में निवेश करने और बैंकिंग, इंश्योरेंस तथा एक्सचेंज सेक्टर में अपने ग्लोबल पार्टनर्स को GIFT City के प्लेटफॉर्म से जोड़ने में रुचि दिखाई।
डेटा सेंटर सेक्टर में निवेश की संभावनाएं
Tillman Global Holdings के फाउंडर और चेयरमैन Sanjeev Ahuja के साथ हुई बैठक में गुजरात में डेटा सेंटर सेक्टर के विकास पर चर्चा हुई। Sanjeev Ahuja ने गुजरात सरकार की प्रो-एक्टिव नीतियों, विशेष रूप से प्रोग्रेसिव डेटा सेंटर पॉलिसी की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहतर पॉलिसी एन्वायर्नमेंट और सरकार-उद्योग के बीच मजबूत सहयोग डेटा सेंटर सेक्टर के विकास को गति दे सकता है। इस चर्चा के बाद धोलेरा को अगली पीढ़ी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक प्रमुख वैश्विक हब के रूप में विकसित करने की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।
टियर-2 और टियर-3 शहरों में Uber विस्तार करेगी
Uber ने गुजरात के टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने में रुचि दिखाई है। इससे राज्य के छोटे और मध्यम शहरों में परिवहन तथा कनेक्टिविटी सुविधाओं को मजबूत करने के नए अवसर मिल सकते हैं। गुजरात में आयोजित होने वाले बड़े खेल आयोजनों के लिए भी Uber ने साझेदारी की संभावनाओं में रुचि दिखाई। इससे खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए बेहतर परिवहन व्यवस्था विकसित करने में सहयोग मिल सकता है।
AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर रिसर्च पर फोकस
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए सहयोग की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से New York के Yorktown Heights स्थित IBM Research का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर सेक्टर में हो रहे अत्याधुनिक रिसर्च और इनोवेशन की जानकारी ली। भारत और गुजरात में R&D क्षमताओं को मजबूत करने के लिए नॉलेज शेयरिंग, इनोवेशन और सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई।
गुजरात में निवेश और रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद
अमेरिका यात्रा के दौरान विश्वस्तरीय वित्तीय और टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ हुई चर्चाओं में गुजरात में निवेश, GIFT City के विस्तार, धोलेरा में डेटा सेंटर और नई पीढ़ी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री की इस यात्रा से गुजरात के लिए वैश्विक भागीदारी का नया आयाम जुड़ने की उम्मीद है। आने वाले समय में निवेश, रोजगार, टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में राज्य के लिए व्यापक अवसर विकसित होने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
