गुजरात: 200 करोड़ की टैक्‍स चोरी में ऑटो ड्राइवर के घर छापा, ऐसा उलझा मामला, अधिकारी भी हैरान

भरूच। गुजरात के भरुच में राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर के घर छापा मारा। सुरेश गोहिल नाम का ये शख्स झुग्गी में एक छोटे से मकान में रहता है। टीम ने घंटों उसके घर की तलाशी ली लेकिन कुछ मिला नहीं। टीम की ओर से कहा गया है कि उनको कुछ कागजात के आधार पर 200 करोड़ की टैक्स चोरी का शक था, जिसकी बुनियाद पर रेड की गई। वहीं सुरेश का कहना है कि परिवार का खर्च वो मुश्किल से चलाता है। उसके पास किस पैसे की बात टीम कर रही है, वो नहीं जानता।

gujarat

जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुरेश किसी कंसल्टेंट कंपनी का मालिक है। उसकी कंपनी ऑनलाइन रजिस्टर्ड है और कंपनी ने 200 करोड़ रुपये का टैक्स नहीं भरा है। जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के दस्तावेजों पर सुरेश की डीटेल्स थी। सुरेश के घर कुछ ना मिलने के बाद इस बात की जांच की जा रही है कि अगर सुरेश कंपनी का मालिक नहीं है तो फिर किसने उसके पते का इस्तेमाल किया है।

सुरेश का कहना है कि वो नहीं जानता कि अधिकारी किस बारे में बात कर रहे हैं। किसी तरह वो गुजारा कर रहे हैं, आज तक उनका ना किसी कंपनी से कोई ताल्लुक रहा है और ना जीएसटी के बारे में वो जानते हैं। सुरेश का कहना है कि उसने तीसरी क्लास तक पढ़ाई की और उसके बाद से काम कर रहा है। कंपनी उसके नाम पर कैसे बनी ये वो नहीं जानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+