गुजरात सरकार और स्टारलिंक के बीच एलओआई, राज्यव्यापी डिजिटल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई गति
गुजरात के अधिकारियों ने दूरदराज के जिलों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाने, ई-गवर्नेंस को मजबूत करने और टेलीमेडिसिन, स्मार्ट स्कूलिंग और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं को सक्षम करने के लिए स्टारलिंक के साथ एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। सहयोग में सामान्य सेवा केंद्रों, पुलिस और सरकारी सुविधाओं को जोड़ने वाली पायलट परियोजनाएं शामिल हैं, जिसमें कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त टास्क फोर्स है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 विजन को साकार करने की दिशामें गुजरात सरकार ने डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्णकदम उठाया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एलनमस्क की स्पेस एक्स की सब्सिडियरी कंपनी स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन्सप्राइवेट लिमिटेड के साथ आपसी सहयोग के आशय पत्र (एलओआई) का विनिमय किया।

गांधीनगर में आयोजित इस एलओआई विनिमय समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल औरउप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थित रहे। राज्य सरकार की ओर से उद्योग आयुक्तपी. स्वरूप और स्टारलिंक की ओर से स्टारलिंक इंडिया के प्रमुख प्रभाकर जयकुमारने एलओआई का आदान-प्रदान किया।
इस एलओआई के तहत गुजरात में डिजिटल कनेक्टिविटी मिशन और रणनीतिक पहलों कोसुदृढ़ किया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य के सुदूरवर्ती, दूरदराजी और कमटेलीकॉम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में हाई-स्पीड सैटेलाइट आधारित इंटरनेटकनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी।
एलओआई के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट्स में कॉमन सर्विस सेंटर्स, ई-गवर्नेंससुविधाएं, सरकारी विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला आपदा प्रबंधननियंत्रण कक्ष, टेली-मेडिसीन सेंटर्स, पोर्ट सुविधाएं और वन्यजीव अभयारण्योंको डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इससे सरकारी सेवाओं की पहुंच तेज,सरल और अधिक विश्वसनीय होगी।
यह पहल नर्मदा और दाहोद जैसे आकांक्षी जिलों सहित राज्य के आदिवासी और पिछड़ेक्षेत्रों में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देगी। मजबूत कनेक्टिविटी के जरिएपुलिस आउटपोस्ट्स, आपदा प्रबंधन केंद्रों, वन्यजीव निगरानी और कृषि अनुसंधानकेंद्रों में सुरक्षा और स्थिरता के साथ-साथ डिजिटल सेवा वितरण को भी सुदृढ़किया जाएगा।
इस परियोजना के माध्यम से राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के लिएस्मार्ट कनेक्टिविटी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं तथाटेली-मेडिसीन सुविधाएं अधिक प्रभावी रूप से उपलब्ध होंगी। साथ ही, विभिन्नसरकारी एजेंसियों, विभागों, विद्यालयों और आपदा प्रतिक्रिया टीमों की क्षमतानिर्माण के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
एलओआई के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य में सीमलेस डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चरसुनिश्चित करने के लिए गुजरात सरकार और स्टारलिंक के प्रतिनिधियों का एकसंयुक्त कार्य समूह गठित किया जाएगा।
इस सहयोग के अंतर्गत जीआईडीसी के औद्योगिक पार्कों, हाईवे सेफ्टी सिस्टम्स,मैरीटाइम पोर्ट कनेक्टिविटी और कोस्टल पुलिस ऑपरेशंस में भी डिजिटलकनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह संयुक्त परियोजना आनेवाले समय में राज्य की डिजिटल सेवाओं को अधिक व्यापक बनाएगी और ई-गवर्नेंस कोनई गति प्रदान करेगी।
एलओआई विनिमय समारोह में मुख्य सचिव एम. के. दास, उद्योग विभाग की अपर मुख्यसचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, अपर प्रधान सचिवविक्रांत पांडे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव पी. भारती,मुख्यमंत्री के सचिव अजय कुमार सहित राज्य सरकार और स्टारलिंक के वरिष्ठअधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications