बकाया फीस न चुकाने पर स्कूल ने 160 बच्चों को बनाया बंधक

नई दिल्ली। देशभर के प्राइवेट स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए मोटी फीस वसूलते है। निजी स्कूल पढ़ाई से ज्यादा कमाई का धंधा बन चुका है। मोटी फीस के लिए स्कूलों किस हद तक जा सकते हैं इसका एक नमूला गुजरात के भावनगर में देखने को मिला,जहां फीस न चुकाने पर स्कूल ने छात्रों को बंधक बना लिया। गुजरात के भावनगर के एक निजी स्कूल ने फीस न जमा करने पर बच्चों को स्कूल में बंधक बना लिया। स्कूल में करीब 160 बच्चों को घंटों तक स्कूल के भीतर बंधक बनाकर रखा गया।

 Gujarat school hostage 160 students for not deposit Due fees

स्कूल के सातवीं में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि जब उनका बच्चा तय वक्त पर घर नहीं लौटा तो उन्होंने स्कूल में फोन करके पूछताछ की, जिसके बाद स्कूल ने उन्हें जानकारी दी कि जिन बच्चों की फीस बाकी हैं स्कूल ने उन बच्चों को स्कूल में ही रोक रखा है।

बच्चे के पिता ने बताया कि उन्होंने स्कूल की पूरी फीस भर दी थी, स्कूल ने मिड सेशन में बस चार्जेस में 200 रुपए की बढ़ोतरी कर दी, जिसके बारे में अभिभावक को जानकारी नहीं थी। स्कूल फीस जमा न करने के कारण बिना बताए ही स्कूल में बच्चों को रोक लिया। अभिभावकों ने फौरन इस बारे में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्कूल ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को मुक्त कराया। अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ शिक्षा विभाग, जिलाधिकारी और पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+