गुजरात में नोटों की बारिश: लोक संगीत कार्यक्रम में गायकों पर उड़ाए गये 4 करोड़ 45 लाख
जामनगर। आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि एक लोक संगीत कार्यक्रम में 4 करोड़ 45 लाख रुपये उड़ा दिये गये। सीधे शब्दों में कहें तो कार्यक्रम के दौरान नोटों की बारिश हो रही थी। आयोजकों को इतनी बड़ी राशि गिनने में दो दिन लगे। जी हां मामला गुजरात के जामनगर जिले के कालावड इलाके का है। रविवार की रात अफ्रीका के रहने वाले एक पटेल परिवार ने समारोह का आयोजन किया था।

उन्होंने बताया कि 'गो-रक्षा और सामाजिक सरोकार के काम जैसे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अस्पताल बनाना आदि के लक्ष्य को लेकर आयोजित लोकसंगीत कार्यक्रम ‘दायरो' में हमने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये जमा किए हैं। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय ‘दायरो' गायकों कीर्तिदन गड़वी और माया गड़वी पर दर्शकों ने सवा करोड़ रूपये बरसाए। दोनों गायकों ने शुक्रवार पूरी रात गीत गाए। बाकि धन आयोजकों के पास जमा किया गया। पटेल ने बताया कि समारोह में पांच हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications