'प्रेतात्मा' से तंग आकर 5 बच्चों संग महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 4 की मौत

अहमदाबाद। गुजरात के भावनगर जिले के अलंग थाना क्षेत्र के पांच पीपला गांव में एक महिला ने अपने पांच बच्चों के साथ कुंए में छलांग लगा दी जिससे चार बच्चों की मौत हो गयी। महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। वहीं, इस मामले में हैरान करने वाली बात सामने आ रही है। कथित तौर पर महिला पर प्रेतात्मा का साया है।

gujarat: reportedly evil spirits haunted, women jumped into well with her five children

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पंच पीपला गांव के कुछ ग्रामीणों को पता चला कि एक महिला कुएं में कूद रही है और वे उस महिला को बचाने के लिए पहुंचे। उन्होंने महिला और उसकी बड़ी बेटी को खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों ने महिला के चार बच्चों के शवों को बाहर निकाला। भावनगर पुलिस ने बताया कि चारों बच्चों की उम्र डेढ़ साल से लेकर 8 साल के बीच है। मरने वालों में 2 भाई और 2 बहन बताए जा रहे हैं।

महिला गीता भलिया ने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल उसके लिए मुश्किल भरे रहे हैं और वो परिवार के लिए रोटी का इंतजाम तक नहीं कर पा रही थी। वहीं, वो प्रेतात्मा उसे नहीं देती है। वो अपनी जीवनलीला समाप्त करना चाहती थी लेकिन ये सोचकर परेशान थी कि उसके बच्चों का क्या होगा। फिर उसने फैसला किया कि वो बच्चों को साथ ही लेकर ही जान दे देगी। उसके पति ने पुलिस को बताया कि गीता का मानना ​​था कि किसी ने उसपर काले जादू कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+