क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Gujarat Municipal Election Results Live: बीजेपी ने सभी छह नगर निगम में मारी बाजी, AAP को भी मिली उम्मीद

कांग्रेस पार्टी बुरी तरह इस चुनाव में हारी है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें कांग्रेस को मिली हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Google Oneindia News

गांधीनगर: गुजरात में नगर निगम के चुनावी नतीजे आज आ रहे हैं। बीते रविवार को यहां अहमदाबाद समेत 6 महानगर पालिकाओं में मतदान हुआ था। जिनमें राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर शामिल हैं। वोट डालने वालों में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे कई दिग्गज शामिल थे। मौजूदा वक्त में गुजरात में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में इस चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

Gujarat Municipal Results

Newest First Oldest First
9:43 PM, 23 Feb

बीजेपी ने गुजरात की जनता का किया शुक्रिया

गुजरात नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी समर्थन देने के लिए देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार एवं सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन।
9:18 PM, 23 Feb

आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद के कार्यालय में केक काटकर नगर निगम चुनावों में अपनी जीत का जश्न मनाया।
9:14 PM, 23 Feb

अहमदाबाद में मतगणना जारी

अहमदाबाद में मतगणना जारी अभी जारी है, एआईएमआईएम ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है।
8:39 PM, 23 Feb

अहमदाबाद निकाय चुनाव में कांग्रेस के खाते में अभी तक 15 सीटें आई हैं
8:38 PM, 23 Feb

अहमदाबाद निकाय चुनाव में 192 सीटों में से बीजेपी को बंपर जीत मिली और भगवा पार्टी ने 161 सीटों पर जीत हासिल की है।
8:13 PM, 23 Feb

आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने 85% सीटें जीती हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
8:13 PM, 23 Feb

कांग्रेस पार्टी बुरी तरह इस चुनाव में हारी है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें कांग्रेस को मिली हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
7:52 PM, 23 Feb

पीएम ने कहा कि नगर निकाय के नतीजे साफतौर पर लोगों में विकास और सुशासन के प्रति अटूट भरोसे को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत खास है। एक पार्टी के लिए जो प्रदेश में दशकों से प्रदेश में लोगों की सेवा कर रही है, उसकी ऐसी अभूतपूर्व जीत उल्लेखनीय है।
7:51 PM, 23 Feb

बीजेपी राज्य में जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी, उसका लगभग 85 फीसदी जीत गई है। कांग्रेस ने पूरे गुजरात में 44 सीटें जीती हैं, बीजेपी को अकेल भावनगर में 44 सीटें मिली हैंः गृह मंत्री अमित शाह
7:14 PM, 23 Feb

पीएम मोदी ने गुजरात नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर किया ट्वीट। बीजेपी की जीत के लिए गुजरात की जनता का शुक्रिया अदा किया।
7:07 PM, 23 Feb

गुजरात BJP की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी और विकास की नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूँ: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
7:06 PM, 23 Feb

गुजरात की सभी 6 महानगर पालिका में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में गुजरात BJP को अपार बहुमत मिला है। मैं इस जीत के लिए सभी 6 महानगर पालिका के मतदाताओं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
7:04 PM, 23 Feb

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्वीट

जेपी नड्डा बोले- चाहे बिहार विधानसभा चुनाव हो या 11 राज्यों में संपन्न हुए उप-चुनाव या फिर असम, अरुणाचल, जम्मू-कश्मीर, गोवा, राजस्थान, लद्दाख, हैदराबाद और गुजरात में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव, देश के किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा एवं महिलाओं ने मोदी सरकार की नीतियों को भी अपना समर्थन दिया है।
6:48 PM, 23 Feb

अहमदाबाद में 576 सीटों और पांच अन्य नगर निगमों के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और अभी भी जारी है
6:47 PM, 23 Feb

सूरत नगर निगम के लिए वोटों की गिनती पूरी हुई। 93 सीटों के साथ बीजेपी फिर सबसे बड़ी पार्टी बनी
6:46 PM, 23 Feb

भाजपा ने मंगलवार को छह नगर निगमों में सत्ता बरकरार रखने के लिए 474 सीटों में से 409 सीटें जीतीं, शाम तक नतीजे घोषित किए गए।
6:38 PM, 23 Feb

22 साल की पायल पाटीदार को स्थानीय निकाय चुनाव में जीत मिली है।
6:17 PM, 23 Feb

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में सूरत में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद अब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी को सूरत में रोड शो करेंगे और इसके जरिए गुजरात के लोगों का धन्यवाद करेंगे।
6:16 PM, 23 Feb

जीत का जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता।
5:54 PM, 23 Feb

सूरत में कांग्रेस का हंगामा

सूरत में एक भी सीट नहीं जीतने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा।
5:52 PM, 23 Feb

अहमदाबाद AIMIM का खाता खुला

AIMIM ने अहमदाबाद में खाता खोला है, जमालपुर वार्ड में चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
5:49 PM, 23 Feb

गुजरात निकाय चुनावः राजकोट के 72 में से 68 वार्ड में जीती बीजेपी
5:49 PM, 23 Feb

सूरत में AAP कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न।
5:28 PM, 23 Feb

सूरत स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी को 93 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी को 23 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
5:26 PM, 23 Feb

'हमारी समझ मे ये बहुत बड़ी बात है कि मोदी जी का विकास मॉडल कहलवाए जाने वाले गुजरात मे बदलाव के लिए मौका कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी को दिया जा रहा है': AAP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज
5:25 PM, 23 Feb

राजकोट में 13 सीटों ओर,अहमदाबाद में दूसरे नंबर पर है। पहली बार चुनाव लड़ने के लिहाज से हम गुजरात के लोगो का धन्यवाद करना चाहते है: सौरभ भारद्वाज
5:11 PM, 23 Feb

गुजरात नगर निकाय चुनाव रिजल्टः अहमदाबाद के बहेरामपुरा में कांग्रेस जीती, यहां AIMIM थी आगे
5:10 PM, 23 Feb

चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात में पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ा और वहां से काफी चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।
4:53 PM, 23 Feb

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के शहर के राजकोट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का शानदार प्रदर्शन।
4:45 PM, 23 Feb

केजरीवाल ने किया ट्वीट

गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से सीएम केजरीवाल खुश, ट्वीट कर बोले- नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई।
READ MORE

Comments
English summary
Gujarat Municipal Election Results 2021 Live Updates Votes Counting Local Body Elections
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X