For Daily Alerts
LIVE

Gujarat Municipal Election Results Live: बीजेपी ने सभी छह नगर निगम में मारी बाजी, AAP को भी मिली उम्मीद
गांधीनगर: गुजरात में नगर निगम के चुनावी नतीजे आज आ रहे हैं। बीते रविवार को यहां अहमदाबाद समेत 6 महानगर पालिकाओं में मतदान हुआ था। जिनमें राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर शामिल हैं। वोट डालने वालों में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे कई दिग्गज शामिल थे। मौजूदा वक्त में गुजरात में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में इस चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।
Newest First Oldest First
बीजेपी ने गुजरात की जनता का किया शुक्रिया
गुजरात नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी समर्थन देने के लिए देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार एवं सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन। pic.twitter.com/QbF0KiCjFz
— BJP (@BJP4India) February 23, 2021
गुजरात नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी समर्थन देने के लिए देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार एवं सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्वीट
जेपी नड्डा बोले- चाहे बिहार विधानसभा चुनाव हो या 11 राज्यों में संपन्न हुए उप-चुनाव या फिर असम, अरुणाचल, जम्मू-कश्मीर, गोवा, राजस्थान, लद्दाख, हैदराबाद और गुजरात में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव, देश के किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा एवं महिलाओं ने मोदी सरकार की नीतियों को भी अपना समर्थन दिया है।
READ MORE