गुजरात उपचुनाव: BJP ने जीती 11 सीटें, महज इतनी सीटों पर सिमटी कांग्रेस

लोकसभा के बाद उपचुनाव में भी भाजपा जीती, 15 में से 11 सीटों पर लहराया भगवा परचम

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब अपने सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने में जुट गई है। एक महीने तक चलने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान में ढाई करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के दिग्गज नेता महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने में भी जुटे हुए हैं। इस बीच गुजरात से भाजपा के एक अच्छी खबर आई है। गुजरात में हुए नगरपालिका के उपचुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को राज्य चुनाव आयोग ने नगरपालिका उपचुनावों के नतीजे घोषित किए थे।

10 नगरपालिकाओं में 15 सीटों के लिए हुआ चुनाव

10 नगरपालिकाओं में 15 सीटों के लिए हुआ चुनाव

राज्य चुनाव आयोग की तरफ से घोषित किए गए नतीजों के मुताबिक, गुजरात में पांच नगरपालिकाओं की 9 सीटों के लिए चुनाव हुए थे, जिनमें से भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को महज 3 सीटें ही मिल पाई हैं। दरअसल चुनाव आयोग ने पिछले दिनों गुजरात की 10 नगरपालिकाओं में 15 सीटों के लिए उपचुनावों की घोषणा की थी। इनमें से पांच नगरपालिकाओं की 6 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध ही चुन लिया गया था। निर्विरोध जीतने वाले उम्मीदवारों में से पांच भारतीय जनता पार्टी के थे और एक निर्दलीय। इसके बाद बाकी बची पांच नगरपालिकाओं की 9 सीटों के लिए बीती 7 जुलाई को वोट डाले गए थे। पांचों नगरपालिकों की सभी 9 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद मंगलवार को वोटों की गिनती हुई।

महज 3 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

महज 3 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

राज्य चुनाव आयोग ने नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि भाजपा उम्मीदवारों ने 9 में से 6 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस महज 3 सीटों पर सिमट गई है। भाजपा के 5 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, इस हिसाब से भाजपा को कुल 11 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा ने बागसरा नगरपालिका में चार सीटें, जबकि धानेरा और देहगाम में 1-1 सीट जीती है। वहीं, कांग्रेस को वीरमगाम, बगसरा और कंजारी में एक-एक सीट पर जीत मिली है। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के प्रवक्ता भरत पांड्या ने कहा, '15 में से 11 सीटों पर मिली जीत यह साबित करती है कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में गुजरात की सभी 26 सीटों पर हमें जीत मिलने के बाद पार्टी को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है।'

राजस्थान उपचुनाव में लगा भाजपा को झटका

राजस्थान उपचुनाव में लगा भाजपा को झटका

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही हुए राजस्थान के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा था। राजस्थान में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी करते हुए भाजपा को 5 सीटों पर समेट दिया था। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में 10 जिलों के स्थानीय निकाय उपचुनाव में 16 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। बीते 10 जून को राजस्थान के अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चुरू, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, करौली और श्रीगंगानगर में 16 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी करते हुए इन 16 वार्डों में से 8 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। वहीं, राजस्थान की सभी लोकसभा सीटें जीतने वाली भाजपा केवल 5 सीटें ही हासिल कर पाई। 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते।

लोकसभा में सभी सीटें जीती थी भाजपा

लोकसभा में सभी सीटें जीती थी भाजपा

राजस्थान राज्य चुनाव आयोग की ओर से घोषित किए गए नतीजों के मुताबिक स्थानीय निकाय के इस उपचुनाव में कांग्रेस ने खैरथल, बहरोड़, जहजपुर, इंदरगढ़, सुजानगढ़, नोहर, शाहपुरा और हिंडौन में एक सीट हासिल की। वहीं, भाजपा ने वीर, छपार, बारी और टोडाभीम के अलावा हिंडौन में एक सीट जीती। चुनाव नतीजों के मुताबिक, हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से दो निर्दलीय उम्मीदवार जीते, जबकि तीसरे प्रत्याशी ने श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर में जीत दर्ज की। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त वापसी करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत का परचम लहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+