Gujarat News: ‘स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्’ झाँकी ने दिलाया गुजरात को पॉपुलर चॉइस प्रथम पुरस्कार

गुजरात की झांकी ने नई दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस परेड में लगातार चौथे वर्ष लोकप्रिय पसंद पुरस्कार जीता। समारोह में राष्ट्रीय स्टेडियम में एक औपचारिक पुरस्कार समारोह शामिल था, जिसमें अधिकारियों ने 'वंदे मातरम' विषय और गुजरात के सहयोगी कलात्मक प्रयासों पर जोर दिया।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में गुजरात की झाँकी ने लगातार चौथी बार ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए शुक्रवार को गुजरात को विधिवत रूप से ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए।

Gujarat Jhanki Tops Popular Choice 2026

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के करकमलों से ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। गुजरात राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे और सूचना आयुक्त किशोर बचाणी ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।

इसके साथ ही, झाँकी निर्माण प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित विभिन्न राज्यों के कलाकारों की सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में गुजरात के नृत्य दल को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि ‘स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्’ विषय पर आधारित इस वर्ष की झाँकी का निर्माण गुजरात सरकार के सूचना आयुक्त कार्यालय द्वारा किया गया था। सूचना आयुक्त किशोर बचाणी के दिशादर्शन और अपर सूचना निदेशक अरविंद पटेल के मार्गदर्शन में संयुक्त सूचना निदेशक डॉ. संजय कचोट तथा फिल्म प्रोडक्शन शाखा की सूचना उप निदेशक भावना वसावा द्वारा झाँकी निर्माण का समग्र कार्य संपन्न किया गया।

इससे पूर्व वर्ष 2023 में नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग को दर्शाने वाली ‘क्लीन ग्रीन एनर्जी युक्त गुजरात’ झाँकी को पॉपुलर चॉइस श्रेणी में पुरस्कार मिला था। इसके बाद वर्ष 2024 में प्रस्तुत ‘धोरडो : वर्ल्ड बेस्ट टूरिज्म विलेज’ थीम आधारित झाँकी ने पॉपुलर चॉइस के साथ-साथ जूरीस चॉइस श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में गुजरात के आधुनिक विकास और प्राचीन विरासत के अद्भुत संगम को दर्शाने वाली ‘अनार्तपुरथी एकतानगर सुधी – विरासतथी विकासनो अद्भुत संगम’ झाँकी ने पॉपुलर चॉइस पुरस्कार जीता। इसके बाद वर्ष 2026 में लगातार चौथे वर्ष इस श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गुजरात ने एक नया इतिहास रच दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+