Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Times Now Exit Poll: गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी, जानें रुझाने में किसकी बन रही सरकार

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर Times Now Exit Poll ने बड़ा एग्जिट पोल जारी किया गया है। आइए जानते हैं दोनों में राज्यों में रुझानों में किसी सरकार बन रही है।

Gujarat himachal exit poll

Times Now Exit Poll: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर Times Now का Exit Poll आ गया है। गुजरात की सभी 182 सीटों और हिमाचल की 82 सीटों का एग्जिट पोल जारी किया गया है। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल की तरफ से दोनों राज्यों में रुझानों में किसको सरकार बनाते हुए दिखाया गया है....

हिमाचल में भाजपा को फिर बहुमत
टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में भाजपा को 38 सीटों के मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, कांग्रेस को 28, जबकि अन्य पार्टियों को सिर्फ 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बहुमत के लिए कुल 35 सीटें चाहिए होती हैं।

गुजरात में भी भाजपा को बहुमत
टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में भी बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 131 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमन जताया गया है। जबकि आप को 10 सीटों से भी कम मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, गुजरात में कांग्रेस को सिर्फ 41 से ज्यादा सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

8 दिसंबर को आएंगे दोनों राज्यों के नतीजे
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में नवंबर में सिर्फ एक चरण में वोटिंग हुई थी। जबकि गुजरात में दो चरणों में वोटिंग हुई है। पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को जबकि दूसरे चरण की वोटिंग आज यानि कि 5 दिसंबर को हुई है। गुजरात और हिमाचल दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है। गुजरात में भाजपा की 30 सालों से सरकार है।

ये भी पढ़ें- Himachal Exit Poll: Republic P-Marq के एग्जिट पोल में जानिए हिमाचल का हाल? क्या बन रहे समीकरण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+