गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लाख के डुप्लीकेट मोबाइल फोन पकड़े
वडोदरा। वडोदरा पुलिस ने भारी संख्या में डुप्लीकेट मोबाइल हैंडसेट और उसकी ऑनलाइन बिक्री करने वाले रैकेट का भंडफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिरफ्तार शख्स के पास से 24 लाख रुपये के डुप्लीकेट मोबाइल हैंडसेट मिले हैं जिसे जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने कहा आरोपी शख्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को डुप्लीकेट मोबाइल बेच रहा था। इस मामले में उनको शिकायत मिली थी।

जिसके बाद इस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच में जुटी हैं कि शख्स ने किस तरह से इस रैकेट को संचालित कर रहा था और इसमें औक किस-किस की मिलीभगत है उसकी भी पड़ताल चल रही है। शख्स के पास से जो डुप्लीकेट मोबाइल बरामद हुए हैं उसमें आईफोन एक्स से लेकर सैमसंग गैलेक्सी जैसे महंगे स्मार्टफोन की डुप्लीकेट फोन शामिल हैं। बता दें कि इन फोन्स की कीमत हजार-दो हजार नहीं बल्कि 50 हजार से भी अधिक है।
बता दें कि अगर आप कोई नया फोन ले रहे हैं कि उस फोन की सत्यता और प्रमाणिकता जानने के लिए आपको सबसे पहले उसका आईएमईआई नंबर चेक करना चाहिए. इसके लिए पहले से ही एक नंबर (* # 06 #) जारी किया गया है जो आपको बता देगा कि आपका फोन ओरिजनल है या नकली। इसके साथ-साथ संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर भी जाकर आप अपने मोबाइल की प्रमाणिकता की जांच कर सकते हैं। लेकिन इतना ध्यान रहे कि आप जब भी कभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मोबाइल खरीदें तो उसका आईएमईआई नंबर जांचना न भूलें।












Click it and Unblock the Notifications