VIDEO: गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान जब ठेले पर खड़े हो राहुल गांधी ने मांगी पाव-भाजी
नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में पहुंचे राहुल गांधी शुक्रवार को आणंद जिले के तारापुर में एक पाव भाजी के स्टोल पर रुक गए। राहुल ने यहां खुद ही दुकानदार से पाव भाजी खिलाने को कहा और फिर बैठकर भोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान दुकानदार भी राहुल गांधी को भोजन कराकर खुश दिखाई दिया। राहुल गांधी ने आज आणंद जिले में नवसर्जन यात्रा की जो तारापुर रोड से लोटेश्वर भागोल तक हुई। इसी यात्रा के दौरान उन्होंने पाव भाजी खाया।
शुक्रवार से राहुल गांधी चार दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। राहुल शुक्रवार को रानेसर स्थित मोगल धाम मंदिर जाएंगे। राहुल गांधी चार दिनों के दौरे में अहमदाबाद, आणंद और छोटा उदयपुर जाएंगे। राहुल छोटा उदयपुर, अहमदाबाद और आणंद में जनता से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को राहुल गांधी ने आणंद जिले में नवसर्जन यात्रा भी की।
गुजरात के 19 जिलों में चुनाव के पहले चरण के लिए कल (9 दिसंबर) मतदान होगा। बाकी 14 जिलों में 14 दिसंबर को मतदान होगा। गुजरात चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को जारी होंगे। गुजरात में 4.3 करोड़ मतदाता है जो 182 सीटों पर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। कुल 50 हजार 128 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications