गुजरात चुनाव 2022 से पहले केजरीवाल का ऐलान- घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे
गुजरात चुनाव 2022 से पहले केजरीवाल का ऐलान- घरेलू उपभोक्ताओं 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे
नई दिल्ली, 21 जुलाई:पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में 2022 यानी इस साल चुनाव होने वाले हैं। गुजरात में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने अपनी चुनावी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजराज की जनता के वोट साधने के लिए उनकी सरकार गुजरात में बनने पर फ्री बिजली देने का ऐलान गुरुवार को किया है।
Recommended Video

सूरत में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराएंगे। हम सभी शहरों और गांवों में चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा आप नेता केजरीवाल ने कहा 31 दिसंबर 2021 तक के सभी लंबित बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे।
सूरत में केजरीवाल ने कहा कुछ लोग 'रेवाड़ी' (मिठाई) की बात कर रहे हैं.. जब 'रेवाड़ी' जनता के बीच मुफ्त में बांटी जाती है, तो इसे 'प्रसाद' कहा जाता है। लेकिन जब यह आपके अपने दोस्तों, मंत्रियों को मुफ्त में दिया जाता है, तो यह 'पाप' है।












Click it and Unblock the Notifications