क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गुजरात चुनाव ओपिनियन पोल: गुजरात में फिर से खिलेगा कमल, मिल सकती 106-116 सीटें

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव में पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले इंडिया टीवी ने ओपिनियन पोल किया है। सर्वे में भाजपा की सरकार फिर से गुजरात में बनती दिख रही है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 106-116 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 63-73 सीटें मिल रही हैं। जबकि अन्य को 2-4 सीटें मिल रही हैं। उत्तर गुजरात में 53 सीटें है। यहां भाजपा को 30-34 सीटें और कांग्रेस को 18-22 सीटें मिल रहीं हैं। वहीं अन्य को 0-2 सीटे मिल सकती हैं। उत्तर गुजरात में भाजपा को 45 फीसदी जबकि कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

गुजरात चुनाव ओपिनियन पोल LIVE: उत्तर गुजरात में BJP को बढ़त

दक्षिण गुजरात में 35 सीटें हैं। दक्षिण गुजरात में कांग्रेस को 39 फीसदी जबकि भाजपा को 46 फीसदी वोट मिल रहे हैं। यहां से भाजपा को 23-27 सीटें मिल रही हैं, वहीं कांग्रेस को 6-10 जबकि अन्य को 1-3 सीटें मिल रही है। सेंट्रल गुजरात में 40 सीटें हैं। यहां से भाजपा को 23-27 सीटें जबकि कांग्रेस को 13-17 सीटें मिल रही हैं।

सौराष्ट्र में आने वाली 54 सीटों पर भाजपा को 2012 के मुकाबले नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद यहां भाजपा यहां कांग्रेस से आगे है। यहां से भाजपा को 27 से 31 सीटें मिल रही हैं, वहीं कांग्रेस को 23-27 सीटें मिल रही हैं। यहां से भाजपा को 44 फीसदी वोट मिल रहे हैं। कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिल रहे है। यहां से अन्य को 15 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

गुजरात के 19 जिलों में चुनाव के पहले चरण के तहत 9 दिसंबर को मतदान होगा। बाकी 14 जिलों में 14 दिसंबर को मतदान होगा। गुजरात चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को जारी किये जाएंगे। गुजरात में 4.3 करोड़ मतदाता है जो 182 सीटों पर प्रत्‍याशियों के भविष्‍य का फैसला करेंगे। कुल 50 हजार 128 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्‍न कराया जाएगा। चुनाव लड़ रहे प्रत्‍याशियों के लिए अधिकतम खर्च सीमा 28 लाख रुपये तय की गई है।

<strong>गुजरात चुनाव ओपिनियन पोल: भाजपा को नुकसान, कांग्रेस को बढ़त</strong>गुजरात चुनाव ओपिनियन पोल: भाजपा को नुकसान, कांग्रेस को बढ़त

Comments
English summary
Gujarat election opinion poll congress or bjp who will form next government
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X